फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex-Staff Accuse Elon Musk's SpaceX Of Sexual Harassment and Discrimination

Elon Musk: 'वहां भेदभाव का माहौल...', स्पेसएक्स के पूर्व कर्मचारियों ने एलन मस्क की कंपनी पर लगाया आरोप

Wed, 07 Feb 2024 09:56 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 07 Feb 2024 09:56 AM IST
सार

कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार प्राधिकरण को दी गई शिकायत के अनुसार, स्पेसएक्स का माहौल डरावना है, जहां यौन उत्पीड़न के बारे में चुटकुले करना आम बात है। वहीं, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम भुगतान किया जाता है।

विज्ञापन
Ex-Staff Accuse Elon Musk's SpaceX Of Sexual Harassment and Discrimination
elon musk - फोटो : social media

विस्तार

अपने ट्वीट और बिजनेस डील को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, इस बार किसी बिजनेस डील को लेकर नहीं, बल्कि गंभीर आरोपों को लेकर वह चर्चा में हैं।दरअसल, स्पेसएक्स के पूर्व कर्मचारियों ने रॉकेट बनाने वाली कंपनी पर भेदभाव और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह है शिकायत
कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार प्राधिकरण को दी गई शिकायत के अनुसार, स्पेसएक्स का माहौल डरावना से है, जहां यौन उत्पीड़न के बारे में चुटकुले करना आम बात है। वहीं, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम भुगतान किया जाता है। जब कुछ कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत दी तो उन्हें काम से निकाल दिया गया। इंजीनियरों ने कंपनी के माहौल पर सवाल उठाया है। उनका यह भी कहना है कि मस्क जो ऑनलाइन मजाक करते थे, उसे कंपनी में एक उदाहरण की तरह लिया जाता था। 
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारियों द्वारा कई महीने पहले दायर की गई सात शिकायतों के मामले में कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग ने जनवरी में एयरोस्पेस कंपनी को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन पढ़ना पड़ता है पोस्ट
पेज हॉलैंड-थिलेन ने अपनी शिकायत में कहा, 'उत्पीड़न सीईओ एलन मस्क की आदत में हैं। उनके एक्स के खाते पर भी सार्वजनिक बयान दिए गए थे, जो महिलाओं, ट्रांसजेंडर और समलैंगिक लोगों के प्रति भद्दे और अपमानजनक थे।' थिलेन ने बताया कि उन्हें हर दिन अरबपति के एक्स खाते के पोस्ट को पढ़ना पड़ता था, क्योंकि उन्हें रोजाना स्पेसएक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट करनी होती थी। 

पुरुषों को दी जाती है तवज्जो
इसके अलावा, उन्होंने काम की समीक्षा के बारे में भी बताया। थिलेन ने कहा, 'मेरे काम का श्रेय एक पुरुष सहयोगी ले रहा था, जबकि मुझे नीचा दिखाया जा रहा था। मैंने इस बारे में शिकायत भी दी थी और विनम्र होने के लिए कहा था।'


सुनवाई में देरी करने की कोशिश
एक अमेरिकी श्रम एजेंसी ने बताया कि जब कर्मचारियों ने कंपनी और मस्क के बारे में शिकायत दी तो उन्हें काम से बाहर निकाल दिया गया था। बता दें, स्पेसएक्स ने पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड के आरोप को गलत साबित करने और पांच मार्च के लिए निर्धारित मामले पर सुनवाई में देरी करने की कोशिश करने के लिए अदालत का रुख अपनाया था।

मस्क की कंपनी ने तर्क दिया कि नियामक बोर्ड की संरचना असंवैधानिक है और सुनवाई प्रक्रिया जूरी परीक्षण के लिए कंपनी के अधिकार का उल्लंघन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed