{"_id":"68d2d1dd3cf587c50e01dbe8","slug":"ex-nepal-pm-khanal-s-wife-who-suffered-serious-burn-injuries-during-protests-flown-to-india-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी इलाज के लिए भारत लाई गईं, हिंसा के दौरान जलने से हुई थीं घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी इलाज के लिए भारत लाई गईं, हिंसा के दौरान जलने से हुई थीं घायल
Tue, 23 Sep 2025 10:29 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में 9 सितंबर को 'जेन जी' विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी गंभीर रूप से जल गईं थीं। जिनका नेपाल के अस्पताल में इलाज चल रही था। पूर्व पीएम की पत्नी को अब बेहतर इलाज के लिए भारत लाया गया है।
विज्ञापन
हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान काठमांडू के दल्लू इलाके में खनल के घर में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के बाद रवि लक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। घटना के दौरान 15 प्रतिशत तक जल गईं चित्रकार का कीर्तिपुर के बर्न अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
उनके परिवार ने बताया कि उनका बायां हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और धुएं के कारण उनके फेफड़े प्रभावित होने के कारण उन्हें सीने में संक्रमण हो गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आगे के इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया है। खनल फरवरी से अगस्त, 2011 तक नेपाल की प्रधानमंत्री रहीं।
विज्ञापन
कैसे शुरू हुआ था आंदोलन
फेसबुक और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया मंचों पर पाबंदी के बाद इस महीने की शुरुआत में जेन-जी आंदोलन उग्र हो गया था। राजधानी काठमांडो में कर्फ्यू और भारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, विशेष अदालत, राष्ट्रपति आवास, शीर्ष नेताओं के घर और विभिन्न दलों के दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। सिंह दरबार पूरी तरह से राख हो गया था। इसमें पीएम व मंत्रियों के दफ्तर थे। पीएम ओली के बालकोट और जनकपुर स्थित निजी घरों, पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का का बुढानीलकंठ घर और कांग्रेस महासचिव गगन थापा के रातोपुल निवास तक को निशाना बनाया था। अब तक हिंसा में 30 लोगों की मौत हुई थी।