फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ex government official hanged in China

चीन में पूर्व सरकारी अधिकारी को दी गई फांसी

Sat, 30 Jan 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Jan 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
ex government official hanged in China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चीन में सरकारी स्वामित्व वाली शीर्ष संपत्ति प्रबंधन कंपनी के पूर्व प्रमुख लाई जियोमिन को शुक्रवार को फांसी पर चढ़ा दिया गया। जियोमिन को एक स्थानीय अदालत ने 27.6 करोड़ डॉलर के भ्रष्टाचार में शामिल होने और दो विवाह करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


तियानजिन की सेकंड म्यूनिसिपल इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि चाइना हुआरांग एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व बोर्ड चेयरमैन जियोमिन ने 2008 से 2018 के बीच हुआरांग और चाइना बैंकिंग नियामक आयोग में अपने विभिन्न पदों का लाभ उठाते हुए विभिन्न संगठनों व लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया। यह लाभ कर्ज उपलब्ध कराने, प्रोजेक्टों के अनुबंध दिलाने, बिजनेस ऑपरेशनों और नौकरी में प्रोन्नति या ट्रांसफर दिलाने जैसे कामों के तौर पर दिया गया।
विज्ञापन


अदालत ने आगे कहा था कि जियोमिन को बदले में 27.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का पैसा और तोहफे मिले थे। अपने पदों का लाभ उठाने के दौरान जियोमिन ने अन्य लोगों की मदद से 2.51 करोड़ युआन के सार्वजनिक धन का गबन किया। वह दो विवाह करने का भी दोषी पाया गया है। वह हल्की सजा का हकदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति ने दिए थे सख्ती के संकेत
पिछले सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती बरतने के संकेत दिए थे। जिनपिंग ने कहा कि भ्रष्टाचार अब भी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी चाइना (सीपीसी) के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।


जिनपिंग सीपीसी की शक्तिशाली भ्रष्टाचार निरोधी विंग केंद्रीय अनुशासन जांच आयोग (सीसीडीआई) के कार्यक्रम में यह बात कही थी। उन्होंने उसी समय इसके खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed