फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Every country must condemn terrorism, US State Department's reaction on India-Pakistan relations

US: 'आतंकवाद की हर देश को निंदा ही करनी चाहिए', भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की दोटूक

Wed, 03 Jul 2024 04:32 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Jul 2024 04:32 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम भारत के साथ विशेष रूप से आर्थिक संबंधों, सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन को कुछ हफ्ते पूर्व जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ देर मुलाकात करने का अवसर मिला था, जिसमें कई और क्षेत्रों में सहयोग गहराने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन
Every country must condemn terrorism, US State Department's reaction on India-Pakistan relations
वेदांत पटेल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने आतंकवाद पर अपने देश का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि ग्रह पर किसी भी देश को आतंकवाद की निंदा ही करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर आई है। क्योंकि भारत ने हमेशा जोर दिया है कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते।

विज्ञापन


पटेल ने कहा कि भारत, अमेरिका, पाकिस्तान और भारत-अमेरिकी रिश्तों के बीच एक त्रिकोण है। संवाददाता ने पीएम मोदी का इरादा दोहराते हुए आतंकवाद और वार्ता का बिंदु छेड़ा तो पटेल ने कहा, अमेरिका दो पड़ोसियों में बातचीत का स्वागत करता है। लेकिन अंततः द्विपक्षीय मामला है, इसलिए मेरे पास कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


भारत से कई क्षेत्रों में संबंध बढ़ा रहा अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम भारत के साथ विशेष रूप से आर्थिक संबंधों, सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन को कुछ हफ्ते पूर्व जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ देर मुलाकात करने का अवसर मिला था, जिसमें कई और क्षेत्रों में सहयोग गहराने की उम्मीद जताई गई। पटेल ने एनएसए जेक सुलिवन के नई दिल्ली दौरे का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed