फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Union Air Safety Agency has suspended Pakistan International Airlines to fly to Europe for 6 months

यूरोप के लिए उड़ान नहीं भर पाएंगे पाकिस्तान एयरलाइंस के विमान, यूरोपीय संघ किया बैन

Tue, 30 Jun 2020 08:53 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jun 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
European Union Air Safety Agency has suspended Pakistan International Airlines to fly to Europe for 6 months
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस

यूरोपीय संघ की एयर सेफ्टी एजेंसी ने एक जुलाई से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को छह महीने के लिए यूरोप में बैन कर दिया है। इस फैसले के बाद एक जुलाई से अगले छह महीने तक यानी दिसंबर 2020 तक पीआईए की उड़ानें यूरोप नहीं जा सकेंगी। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। हाल ही में पीआईए के कुछ पायलटों के लाइसेंस फर्जी होने की खबरों के आधार पर यूरोपियन यूनियन एयर सेफ्टी एजेंसी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान कराची में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, में इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) ने पिछले हफ्ते ‘संदिग्ध लाइसेंस’ वाले 150 पायलटों को काम पर आने से मना कर दिया था, क्योंकि कराची के 22 मई के विमान हादसे की प्राथमिक जांच में इस त्रासदी के लिए पायलटों एवं विमान यातायात नियंत्रण कक्ष को जिम्मेदार पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed