{"_id":"60c3d0638ebc3e1f59430fbe","slug":"european-medicines-agency-says-people-with-capillary-leak-syndrome-should-not-get-the-astrazeneca-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी: केशिका रिसाव सिंड्रोम से पीड़ित लोग न लगवाएं एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी: केशिका रिसाव सिंड्रोम से पीड़ित लोग न लगवाएं एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन
Sat, 12 Jun 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:39 AM IST
सार
- एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने छह मामलों की समीक्षा की है, जिन्होंने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन ली थी। पहले इस वैक्सीन को लेने पर ब्ल्ड क्लॉट बनने की बात कही गई थी
विज्ञापन
Astrazeneca vaccine
- फोटो : social media
विस्तार
यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सुरक्षा समिति सलाह दी है कि जो लोग केशिका रिसाव सिंड्रोम से पीड़ित हैं उन्हें एस्ट्रोजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन वैक्सजेवरिया नहीं लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने छह मामलों की समीक्षा की है, जिन्होंने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन ली थी। पहले इस वैक्सीन को लेने पर ब्ल्ड क्लॉट बनने की बात कही गई थी लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि छोटे खतरों की तुलना में वैक्सीन के फायदे अधिक हैं।
विज्ञापन
एजेंसी ने यह भी कहा कि वह फाइजर-बायोएनटेक या मॉडर्ना इंक की वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में दिल में सूजन आने के मामलों की भी समीक्षा कर रहा है।