फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   european election results slovakia pm robert fico suffered defeat despite attack vladimir putin

Europe: जानलेवा हमले के बावजूद स्लोवाकिया के पीएम को नहीं मिल पाई जनता की सहानुभूति, पुतिन से नजदीकी पड़ी भारी

Mon, 10 Jun 2024 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Jun 2024 08:06 AM IST
सार

रॉबर्ट फिको की वामपंथी पार्टी स्मेर-एसडी को विपक्षी लिबरल पार्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। स्मेर एसडी ने लिबरल पार्टी को जीत की बधाई दी है। रॉबर्ट फिको (59 वर्षीय) यूक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद देने के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
european election results slovakia pm robert fico suffered defeat despite attack vladimir putin
रॉबर्ट फिको - फोटो : ANI

विस्तार

यूरोप के संसदीय चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। ये नतीजे स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के लिए चौंकाने वाले रहे हैं। दरअसल उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है और ये तब हुआ है, जब वह खुद एक जानलेवा हमले में बचे हैं और माना जा रहा था कि उन्हें सहानुभूति वोट मिल सकते हैं, लेकिन जनता ने उनकी पार्टी को नकार दिया। 
विज्ञापन


नहीं मिल पाई जनता की सहानुभूति
रॉबर्ट फिको की वामपंथी पार्टी स्मेर-एसडी को विपक्षी लिबरल पार्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। स्मेर एसडी ने लिबरल पार्टी को जीत की बधाई दी है। रॉबर्ट फिको (59 वर्षीय) यूक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद देने के खिलाफ हैं। स्लोवाकिया में हुए हालिया ओपिनियन पोल में रॉबर्ट फिको की पार्टी को सबसे आगे बताया गया था और ऐसा लग रहा था कि रॉबर्ट फिको पर हुए जानलेवा हमले से लोग उन्हें जमकर वोट करेंगे और उन्हें लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन नतीजों में इसके उलट हुआ। 
विज्ञापन


विपक्षी प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया पार्टी ने 27.81 प्रतिशत वोट पाए और छह सीटों पर कब्जा किया। वहीं रॉबर्ट फिको की पार्टी स्मेर-एसडी ने 24.76 प्रतिशत मत पाए और पार्टी ने यूरोपीय संसद की पांच सीटों पर कब्जा किया। स्लोवाकिया की दक्षिणपंथी पार्टी रिपब्लिका तीसरे स्थान पर ही और पार्टी को 12.53 प्रतिशत वोट और दो सीटें मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिको पर हुआ था जानलेवा हमला
रॉबर्ट फिको को बीती 15 मई को एक कार्यक्रम के दौरान नजदीक से 4 गोलियां मारी गईं थी। फिको पर हमला उस वक्त हुआ, जब वे समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। आरोपी की पहचान स्लोवाकिया के 71 वर्षीय जुराज सिंटुला के रूप में हुई। फिको को रूस समर्थक माना जाता है और वह लगातार यूक्रेन को आर्थिक मदद और हथियार देने के खिलाफ रहे हैं। अब जब पूरे यूरोप में रूस को लेकर एक डर का माहौल है, तो ऐसे में यूरोपीय संसद के चुनाव में लोगों ने रूसी समर्थक पार्टियों को नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed