फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   zika virus infect adult person in paris

वयस्कों को भी जीका का खतरा, बुजुर्ग के दिमाग तक पहुंचा संक्रमण

Fri, 11 Mar 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Fri, 11 Mar 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
zika virus infect adult person in paris
जीका वायरस को खत्‍म करने के लिए फॉगिंग - फोटो : Reuters
शिशुओं के दिमाग को प्रभावित करने वाले जीका वायरस का खतरा अब वयस्कों पर भी मंडराने लगा है। फ्रांस के वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि यह वायरस वयस्कों के दिमाग को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। पेरिस के निकट एक अस्पताल में 81 वर्षीय मरीज के स्पाइनल फ्लुइड में यह वायरस जनवरी में पाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी वयस्क को इस वायरस की वजह से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जांच दल के मुताबिक मेनिंगोएनसेफेलाइटिस से पीड़ित मरीज को तेज बुखार था। वह आंशिक रूप से पक्षाघात का शिकार था और उसके दिमाग में सूजन थी।
विज्ञापन


अध्ययन दल ने कहा कि जीका मेनिंगोएनसेफेलाइटिस से संबद्ध हो सकता है क्योंकि मरीज में दूसरी बीमारी या किसी अन्य वाइरस के संक्रमण नहीं देखा गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद जीका वायरस को लेकर चिकित्सकों को और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स-
लक्षण- सिर दर्द, बुखार, रैशेज, जोड़ों में दर्द के साथ-साथ डेंगू या मलेरिया की तरह ही बुखार आने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
प्रभावित- दक्षिण और मध्य अमेरिका में फैल चुका है। ब्राजील, कोलंबिया, मेक्सिको और वेनेजुएला आदि देश प्रभावित हैं।
खतरा- जीका से गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed