फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   you can hang from walls of this house

इस घर की दीवारों से आप लटक सकते हैं!

Thu, 27 Jun 2013 02:54 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 27 Jun 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
you can hang from walls of this house

लंदन के पूर्वी हिस्से में इन दिनों कुछ अविश्वसनीय सा होता दिख रहा है।

विज्ञापन


लोग वहां स्पाइडरमैन की तरह दीवारों पर चल रहे हैं, खिड़कियों से लटक रहे हैं और न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत तो जैसे वहां लागू ही नहीं होता।

वहां कला का एक थ्री डायमेंशनल यानी त्रिआयामी इंस्टालेशन देखने को मिल रहा है। इस इंस्टालेशन के केंद्र में है एक घर।

hang from walls















दरअसल इस इंस्टालेशन को जिस घर में प्रदर्शित किया गया है उसे डाल्स्टन हाउस के नाम से जाना जाता है। डाल्स्टन हाउस पहले से ही थिएटर और आर्ट्स से जुड़े आयोजनों का केंद्र रहा है।
विज्ञापन


फ़िल्मी सेट जैसा घर
इसे यूरोप में मल्टी आर्ट्स को प्रस्तुत करने वाले समूह और लंदन आर्किटेक्चर फेस्टिवल, 2013 की आधिकारिक सहयोगी द बारबिकन की ओर से प्रदर्शित किया गया है।

hang from walls
विज्ञापन
विज्ञापन
















इसे इंग्लैंड की आर्ट काउंसिल और ब्रिटेन स्थित अर्जेंटीना के दूतावास की मदद से लगाया गया है। 26 जून से शुरू हुई ये प्रदर्शनी 4 अगस्त तक चलेगी।

इस आर्ट इंस्टालेशन के जनक है लियानेद्रो इरलिक। इरलिक त्रिआयामी आर्ट्स के क्षेत्र में बेहद मशहूर कलाकार हैं।

उन्होंने इस घर को किसी फिल्मी सेट की तरह तैयार किया है। दरअसल ज़मीन पर एक घर के जैसा सेट बिछाया गया है। उसी सेट से लगाकर 45 डिग्री के कोण पर एक दर्पण लगा है।

मिरर का कमाल
उस मिरर या दर्पण में ज़मीन पर बिछे घर की परछाई कुछ इस तरह दिखती है जैसे आप सीधे खड़े घर पर दीवार पर चल रहे हैं या खिड़की से लटके हैं।

hang from walls
















आप घर की बैठक में बैठकर, खड़े होकर, लेटकर- जैसी भी मुद्रा अपनाते हैं घर की दीवार पर वे हरकतें करते नजर आते हैं।

इस इंस्टालेशन को देखने के लिए आने वाले बच्चे, बड़े, युवा, महिला और बुजुर्ग हर कोई अचरज में पड़ जाता हैं लेकिन इसका लुत्फ उठाने में कोई पीछे नहीं रहना चाहता।

इरलिच कहते हैं कि उनके कलात्मक इंस्टालेशनों में हमेशा से दर्शकों की राय अहम रही है।

hang from walls















उनके इस इंस्टालेशन को देखने वाले अधिकांश दर्शकों को अलफ्रेड हिचकॉक, डेविड लायंच, लुइस बूनूल और रोमन पोलंस्की जैसे निर्देशकों की डरावनी फिल्मों की याद आ जाती है।

इरलिच ने इतना ही नहीं अपने आर्किटेक्चर की काबिलियत को प्रदर्शित करते हुए इसमें खूबसूरती से दरवाजे, खिड़कियां और अन्य साजो समान को चित्रित किया है।

वे इससे पहले त्रिआयामी स्विमिंग पूल पर इंस्टालेशन का आयोजन कर चुके हैं। यह ऐसा स्विमिंग पूल था जिसमें आप बिना भीगे उतर सकते थे और तैर सकते थे।

hang from walls















लियानेद्रो इरलिच का जन्म 1973 में ब्यूनस आयर्स के एक आर्किटेक्चरों के परिवार में हुआ था। वे ब्यूनस आयर्स और उरग्वे की राजधानी मोंटेवेडियो में रहते हैं।

उनके काम की प्रदर्शनी यूरोप, एशिया, उत्तरी अमरीका और दक्षिण अमरीका में लगती रही हैं। आने वाले दिनों में उनकी एंटी-ग्रेविटी पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन जापान टोयोटा म्यूनिसिपल म्यूज़ियम में होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed