दुनिया भर में शराब की किल्लत, 20 साल के निचले स्तर पर वैश्विक उत्पादन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि दुनिया भर में शराब की किल्लत हो सकती है। ऐसा अल निनो जैसी जलवायु घटनाओं की वजह से है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल वैश्विक शराब उत्पादन दो दशक के सबसे निचले स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।
बेल और शराब का अंतरराष्ट्रीय संगठन (ओआईवी) के अनुसार जलवायु घटनाओं की वजह से शराब उत्पादन में पांच फीसदी की कमी दर्ज किए जाने की उम्मीद है। अनुमान के अनुसार दक्षिणी गोलार्द्ध खासतौर से चिली और अर्जेंटीना में उत्पादन में कमी आएगी।
इस साल शराब का उत्पादन 20 फीसदी की गिरावट के साथ 259.5 मिलियन हेक्टोलीटर्स (एमएचएल) तक पहुंच जाएगा। इससे 2016 को पिछले दो दशक में सबसे न्यूनतम उत्पादक वर्ष माना जा रहा है।
दक्षिण अमेरिका में शराब उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट
इटली 48.8 एमएचएल के साथ शराब का शीर्ष उत्पादक है लेकिन उसके उत्पादन में 2015 की तुलना में दो फीसदी की गिरावट आएगी। उसके बाद 12 फीसदी गिरावट के साथ 41.9 एमएचएल और 37.8 एचएचएल के साथ क्रमश: फ्रांस और स्पेन क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है।
शराब उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिण अमेरिका में दर्ज की जाएगी। अर्जेंटीना में 35 फीसदी और चिली में 21 फीसदी उत्पादन घटी है।