फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world media on paris attack

'पेरिस हमले से मुसलमानों में डर बढ़ेगा'

Sun, 15 Nov 2015 06:08 AM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 06:08 AM IST
विज्ञापन
world media on paris attack

पेरिस में हुए चरमपंथी हमला विश्व मीडिया में छाया है। शुक्रवार रात पेरिस में छह स्थानों पर हुए हमलों में 154 लोग मारे गए थे। फ्रांस के अखबारों और मैगजीनों में इसे भयानक बताया गया है।

विज्ञापन


अखबार 'लमांड' ने एक ट्वीट में हमले को चरमपंथी हत्या और संहार बताया। ज्यादातर अखबारों में हमले, बम विस्फ़ोटों की तस्वीरें अपने पहले पन्ने पर छापी हैं। मीडिया में इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस में सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


'अल अरबिया' समाचार चैनल से बात करते हुए पेरिस के एक विश्लेषक ने इसे अमरीका के 11 सितंबर हमले के बाद किसी पश्चिमी देश पर किया गया सबसे बड़ा हमला बताया। अल अरबिया की वेबसाइट पर छपे एक लेख में पत्रकार मोहम्मद छबेरे लिखते हैं, "फ्रांस पर हमला उसे चेतावनी है कि वो कमज़ोर लोगों के साथ न खड़ा हो, अपने मूल्यों को छोड़ दे और सीरिया में अपनी नीति में बदलाव करे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस हमले मीडिया में छाए

world media on paris attack

ब्रिटेन के अखबार गार्डियन में विश्लेषक नैटली नूगेरीड लिखती हैं कि इस हमले से मुसलमानों में डर बढ़ेगा कि उन्हें आतंकवाद से और जोड़ा जाएगा साथ ही दक्षिणपंथी समूह ज्यादा नफरत फैलाएंगे।

ब्रिटेन के एक और अखबार 'द टेलीग्राफ' में विश्लेषक कॉन कफलिन लिखते हैं कि पेरिस पर हमले ब्रिटेन सहित प्रमुख पश्चिमी देशों के लिए संकेत हैं कि इस्लामिक स्टेट जैसे गुट उनके लिए किस तरह के खतरे पेश कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के अखबार 'द एज' ने संपादकीय में इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि जो लोग मासूमों का कत्ल करते हैं उनके लिए इस निंदा का कोई अर्थ नहीं लेकिन फिर भी वो इस हमले की निंदा करते हैं क्योंकि ऐसा किया जाना चाहिए।

पेरिस पर हमले पर लगातार कवरेज जारी

world media on paris attack

रूसी मीडिया में पेरिस पर हमले पर लगातार कवरेज जारी है। सभी टीवी चैनलों पर हमले पर आश्चर्य और दुख जताया गया और आतंकवाद के विरुद्ध फ्रांस का साथ देने की बात कही गई है। इस हमले को यूरोप में प्रवासियों के प्रवेश के साथ भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

सरकारी टीवी चैनल 'रोसिया 24' पर इसे मानवता पर हमला बताया गया जबकि क्रेमलिन समर्थक एक निजी टीवी चैनल पर इसे अभूतपूर्व आतंकी हमला बताया गया।

एक चैनल पर एक टीवी प्रस्तोता ने कहा कि क्या वक्त नहीं आ गया है कि पश्चिमी देश कमज़ोर दलीलों को किनारे रखकर रूस के साथ मिलकर एक दुष्ट ताकत (आईएस) से लड़ें। एक पत्रकार ने दुख जताया कि मैगज़ीन शार्ली एब्डो पर हमले के बाद भी फ्रांस में लोग चौकस नहीं हुए।

कम से कम 1,500 फ्रांसीसी नागरिक इस्लामिक स्टेट

world media on paris attack

भारतीय अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विश्लेषक नलिन मेहता ने लिखा कि फ्रांस के लिए सबसे बड़ी समस्या देश के भीतर बढ़ता चरमपंथ का खतरा है और माना जाता है कि कम से कम 1,500 फ्रांसीसी नागरिक इस्लामिक स्टेट के साथ लड़ने के लिए सीरिया और इराक में गए हैं।

अमेरिकी मैगजीन 'न्यूजवीक' ने हमले पर इस्लामिक स्टेट समर्थकों के ट्विटर पर खुशियां मनाने की खबर छापी है। एक निजी अफगान टीवी चैनल से बातचीत में एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पता चलेगा कि चरमपंथ एक अफगान समस्या नहीं है बल्कि ये एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है और इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed