फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world largest egg will be auctioned

नीलाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा

Thu, 28 Mar 2013 12:33 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 28 Mar 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
world largest egg will be auctioned

लंदन में क्रिस्टी के नीलामीघर में दुनिया के सबसे अंडे की नीलामी की जा रही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि 13वीं या 14वीं शताब्दी में मैडागास्कर में विशालकाय पक्षी यानि एलिफेंट बर्ड ने ये अंडा दिया था।

19वीं शताब्दी के अंत में या 20वीं शताब्दी की शुरुआत में पुरातत्वविदों ने इस विशालकाय अंडे को खोजा था।

ये अंडा 30000 पाउंड में नीलाम होने की संभावना है

विशालकाय पक्षी की ये प्रजाति 13वीं से 17वीं शताब्दी के बीच लुप्तप्राय हो गई थी।

इसका वैज्ञानिक नाम एपियोर्निस मैक्सिमस है लेकिन इसे एलिफेंट बर्ड के नाम से जाना जाता है।

क्रिस्टी के विज्ञान मामलों के जानकार जेम्स हिस्लॉप ने कहा, “ये अंडा किसी भी जन्तु द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा अंडा है। ये डायनासोर के अंडों से भी बड़ा है। इससे एक बहुत बड़ा ऑमलेट बनाया जा सकता है।”

ये मुर्गी के सामान्य अंडों से 100 गुना बड़ा है

ये जीवाश्म अंडा इतना बड़ा है कि इसमें मुर्गी के 120 सामान्य अंडे समा सकते हैं।

हिस्लॉप ने कहा कि किसी अंडे का इतनी अच्छी स्थिति में मिलना दुर्लभ है।

ये अंडा 24 अप्रैल को नीलामी के लिए रखा जाएगा और इसके 30000 पाउंड यानी करीब 25 लाख भारतीय रुपयों में बिकने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed