फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world economic forum: One thousand people Protest against US President Donald Trump in Switzerland 

स्विट्जरलैंड में एक हजार से ज्यादा लोगों ने ट्रंप के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jan 2018 04:48 PM IST
एजेंसी, ज्यूरिख
एजेंसी, ज्यूरिख Updated Wed, 24 Jan 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
world economic forum: One thousand people Protest against US President Donald Trump in Switzerland 
Protesters - फोटो : PC BY- AP

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निर्धारित स्विट्जरलैंड यात्रा के खिलाफ मध्य ज्यूरिख में एक हजार से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


बता दें कि दावोस में शुक्रवार को ट्रंप अंतरराष्ट्रीय व्यवसायियों और वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। स्विस शहर में रैली करते हुए प्रदर्शनकारियों ने ‘ट्रंप का स्वागत नहीं है’ के नारे लगाए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां भी थीं जिनमें ‘डंब द ट्रंप’ और स्विट्जरलैंड नाजियों की मेजबानी कर रहा है’ जैसे नारे लिखे थे।
विज्ञापन


 यंग सोशलिस्ट के अध्यक्ष टमारा फ्यूनिसिएलो ने कहा कि हम ट्रंप और डब्ल्यूईएफ दोनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनिया के एक फीसदी अमीर लोगों के बीच हो रही चर्चा और महिलाओं व अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरा माहौल पैदा करने वाले के लिए स्विट्जरलैंड में कोई जगह नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन में वैश्विकरण विरोधी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ कुर्दिश और फलस्तीनी संगठनों के लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed