पेरिस हमले की दुनिया में निंदा, मोदी ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में हुई गोलीबारी और धमाकों से फ्रांस में एक बार फिर दहशत फैल गई है। अब तक कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है।
हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है।
बीबीसी न्यूजनाइट के राजनयिक संपादक मार्क अर्बन ने ट्वीट किया है कि इस्लामिक स्टेट के समर्थक सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर खुशी जता रहे हैं।
वहीं घटना की अंतरराष्ट्रीय जगत ने निंदा की है और फ्रांस को हर तरफ से सहायता की पेशकश की गई है।
मोदी ने ट्वीट में कहा, 'खबर दर्दनाक और दुखद'
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया है, 'पेरिस में आज हुई घटना से मैं स्तब्ध हूं। हम लोग पूरी तरह से फ्रांस के लोगों के साथ हैं। हमसे जो भी मदद हो सकेगी, हम करेंगे।'
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया है। ओबामा ने कहा कि ये मानवता पर हमला है और अमेरिका पूरी तरह से फ्रांस के साथ खड़ा है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, 'पेरिस से आ रही खबर दर्दनाक और दुखद है। मारे गए लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। इस घड़ी में हम पेरिस के लोगों के साथ हैं।'
News from Paris is anguishing & dreadful. Prayers with families of the deceased. We are united with people of France in this tragic hour.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2015