फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe News ›   womens from all over the world are sharing their physical harassment stories on Social Media

'मक्का में एक शख्स मेरा कूल्हा दबाने लगा'

Tue, 27 Feb 2018 03:04 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 27 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
womens from all over the world are sharing their physical harassment stories on Social Media
एंजी एंगेनी

ब्रिटेन की नागरिक एंजी एंगेनी ने कहा है कि 2010 में हज के दौरान मक्का में उनका यौन उत्पीड़न हुआ। उन्होंने बीबीसी से कहा, "मस्जिद अल-हरम के बाहर सुपर मार्केट में एक शख्स ने मेरे कूल्हे को छुआ और फिर उसे दबाने लगा।" वह आगे कहती हैं, "मैं सकते में आ गई। मेरी मां मुझसे दो मीटर दूर खड़ी थीं। डर के मारे मेरी आवाज नहीं निकल रही थी।" एंजी कहती हैं कि उनकी बहन का मस्जिद अल-हरम के अंदर एक गार्ड ने यौन उत्पीड़न किया। "मैं उस पर चिल्लाई की ये तुम क्या कर रहे हो। तुम मेरी बहन को हाथ नहीं लगा सकते। पुलिस का काम है कि वह लोगों को सुरक्षा प्रदान करे। आप मस्जिद अल-हरम के रक्षक हैं। उसने मुझ पर हंसना शुरू कर दिया। मैं उस पर चीख रही थी कि तुम मेरी बहन के साथ क्या कर रहे हो और वो हंस रहा था।"

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शिकायत

एंजी पहली महिला नहीं हैं जिन्होंने पवित्र जगह पर यौन उत्पीड़न किए जाने को लेकर अपना अनुभव बताया है। इसका सिलसिला उस पाकिस्तानी महिला से शुरू हुआ था जिन्होंने अपने अनुभव को फेसबुक के जरिए साझा किया था। इसके बाद तो ऐसी घटनाएं साझा करने का सिलसिला शुरू हो गया। मिस्र-अमरीकी मूल की महिलावादी और पत्रकार मोना एल्ताहवी ने ट्विटर पर इसको लेकर #MosqueMeToo की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य अन्य महिलाओं को अपनी यौन उत्पीड़न की कहानी बताने के बारे में प्रेरित करना था।
विज्ञापन


मुसलमान औरतों ने इस हैशटैग का इस्तेमाल किया और 24 घंटों से भी कम वक्त में इसे 2 हजार बार ट्वीट में इस्तेमाल किया गया। विभिन्न देशों की मुसलमान औरतों ने हैशटैग #MosqueMeToo के जरिए हज और दूसरी धार्मिक यात्राओं के दौरान अपने साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की घटनाएं शेयर कर रही हैं। बहुत-सी औरतों ने ट्विटर पर बताया कि कैसे उनके जिस्म को टटोलने की कोशिश की गई, गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई या फिर किसी ने कैसे उनके जिस्म को रगड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed