{"_id":"cb25ebb0-cc12-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"women-gave-birth-to-five-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब एक महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जब एक महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म
Updated Mon, 03 Jun 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह अपनी तरह का अनोखा मामला है कि जब एक महिला ने 23 वर्ष की उम्र में एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। इस महिला को पहले से ही एक बेटा था।
विज्ञापन
लोगों को कहना है कि यह उनके देश चेक गणराज्य का भी पहला ऐसा मामला है। अधिकारियों ने बताया कि अलेक्जेंड्रा किनोवा ने चार बेटों और एक बेटी को जन्म दिया।
प्रसव ऑपरेशन से किया गया। जिस अस्पताल में किनोवा ने बच्चों को जन्म दिया, वहां के डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव बिना किसी परेशानी के हो गया।
हालांकि बच्चों और उनकी मां को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है लेकिन खबरों में कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति अच्छी है।
समाचार एजेंसी एपी ने अस्पताल के सबसे बड़े डॉक्टर जबीनेक स्त्रानक के हवाले से बताया कि यह चेक गणराज्य की पहली घटना है जब किसी महिला को पांच बच्चों के साथ प्राकृतिक रूप से गर्भ ठहरा हो।
विज्ञापन
बच्चों के नाम
बताया जाता है कि लड़कों के नाम डेनियल, माइकल, अलेक्स और मार्टिन रखे गए हैं जबकि बेटी को टेरेज़का कहकर पुकारा जा रहा है।
यह बिना किसी डॉक्टरी मदद के संभव हो पाया। बच्चों के स्वस्थ विकास की 95 फीसदी संभावना है।
राजधानी प्राग से 20 किलोमीटर के फासले पर स्थित मिलोविक शहर की रहने वाली किनोवो पहले से ही एक बेटे की मां हैं।
किनोवा को शुरुआत में यह लगता था कि उन्हें जुड़वां बच्चे होने वाले हैं लेकिन मार्च में डॉक्टरों ने चार बच्चों की बात बताई और फिर अप्रैल में यह आखिरकार बढ़कर पांच हो गए।
विज्ञापन
एक स्थानीय अखबार ने बताया कि ट्रेन के देर से पहुंचने के बावजूद पांच बच्चों के पिता एंटोनिन क्रोससेन प्रसव के वक्त अस्पताल में मौजूद थे।
उन्होंने कहा, "मैं पूरे रास्ते भर परेशान था। डर लग रहा था कि मैं यह सब संभाल नहीं सकूंगा।"