{"_id":"57fa54914f1c1b7c5228dffe","slug":"woman-wearing-hijab-attacked-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में हिजाब पहने युवती पर नस्लीय हमला","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन में हिजाब पहने युवती पर नस्लीय हमला
एजेंसी/ लंदन
Updated Sun, 09 Oct 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
ब्रिटेन में हिजाब पहने एक मुस्लिम युवती को नस्लीय हमले का सामना करना पड़ा। लंदन में एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर दिन के उजाले में दो लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और हिजाब उतारकर भाग निकले। नस्लीय भावना से प्रेरित हमला मानकर स्कॉटलैंड यार्ड मामले की जांच कर रही है। नस्लीय हमले का शिकार हुई युवती की उम्र 20 साल है। पीड़ित घटना के बाद से सदमे में है।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव बेन कजिन ने कहा, ‘सरेआम सड़क पर इस तरह का हमला चौंकाने वाला है। नस्लीय और धर्म से प्रेरित अपराध को सहन नहीं किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों से अपील है कि वे पुलिस को इस हमले के बारे में जानकारी दें।’
विज्ञापन
28 सितंबर की शाम को युवती एक महिला मित्र के साथ जा रही थी जब यह हमला हुआ। सड़क पार करते ही दो लोग उनके पास पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक संदिग्ध ने युवती के हिजाब को उतार दिया। पहला संदिग्ध श्वेत था और उसकी उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की कद, काठी की जानकारी भी लोगों से शेयर की है।
विज्ञापन