फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   woman's dead body was locked for six year

छह साल तक ताले में बंद रही महिला की लाश

Fri, 27 Jun 2014 01:29 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
woman's dead body was locked for six year

ब्रिटेन के डोरसेट इलाक़े में एक महिला का शव उसकी मौत के छह साल बाद उनके फ्लैट में पाया गया। उस महिला का नाम ऐन लीट्रिम था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि क़रीब 70 साल की ऐन की मौत को वह संदेहास्पद नहीं मान रही है।

एक सरकारी अधिकारी, रियल एस्टेट एजेंट और दो ताला खोलने वालों ने भूतल पर स्थित फ़्लैट का जब दरवाज़ा खोला तो शव के अवशेष बरामद हुए।

घटना से शर्मिंदा हैं पडोसी

woman's dead body was locked for six year

ऐन के एक पड़ोसी जॉन स्टैनली ने कहा, ''यह बहुत भयावह है। इतने समय बाद भी किसी का इस पर ध्यान क्यों नहीं गया।"

मगर स्टैनली के अनुसार, "उनकी कार भी हमें नहीं दिखती थी, इसलिए हमें लगता था कि वह यहां से चली गई हैं।''

वहीं एक अन्य पड़ोसी रूथ इवांस ने कहा, ''अगर में ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी इससे उबरने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इस बात से शर्मिंदा हूं कि हमने उनका दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया या उनके गायब होने की कहीं रिपोर्ट क्यों नहीं की।''

अकेले रह रहे बुजुर्गों की कल्याणकारी संस्था कॉन्टैक्ट द एल्डर्ली के क्लिफ़ रिच का कहना है कि थोड़ी सी मेल-जोल भी अकेले रह रहे बुजुर्गों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed