{"_id":"20b2bfb3bb4d31093f2df37b02fe2fa1","slug":"woman-in-morgue-wakes-up-in-poland-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्दाघर से 11 घंटे बाद जिंदा लौटी महिला","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मुर्दाघर से 11 घंटे बाद जिंदा लौटी महिला
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलैंड की 91 साल की बूढ़ी महिला को मरा हुआ समझकर मुर्दाघर भेज दिया गया था। वहां कोल्डस्टोरेज में 11 घंटे बिताकर वह सही सलामत घर वापस लौट आई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक जानिना कोल्केविच के फैमिली डॉक्टर ने एक परीक्षण के बाद उन्हें मृत बताया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
इधर घर पर इन बातों से अनजान कोल्केविच हाथों में गर्म सूप की कटोरी और दो पैनकेक के साथ खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रही है।
पूर्वी पोलैंड के पुऑस्ट्रो लुबेल्स्की इलाके में कोल्केविच की भतीजी को तब डॉक्टर बुलाना पड़ा जब उन्हें महसूस हुआ कि कोल्केविच को पल्स या सांस की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृत बताया। इसके बाद उन्होंने बूढ़ी महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र भी बना डाला। डॉक्टर विसलावा जेज ने टेलीविजन चैनल टीवीपी को बताया, "मैं स्तब्ध हूं, समझ नहीं आ रहा क्या हुआ। उनके दिल की धड़कन बंद हो चुकी थी, सांसें रुक चुकी थीं।"
विज्ञापन
बूढ़ी महिला की देह को अंतिम संस्कार के लिए मुर्दाघर के कोल्डस्टोरेज में दो दिनों के लिए रखा गया था। मुर्दाघर के कर्मचारियों ने बूढ़ी महिला के शरीर में हलचल महसूस करने के बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी।