फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   woman entered in mcdonald with horse

...और घोड़े के साथ ही मैकडोनल्ड में घुस गई महिला

Tue, 23 Jul 2013 10:12 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 23 Jul 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
woman entered in mcdonald with horse

इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर में मैकडोनल्ड के एक रेस्टोरेंट में अपना घोड़ा लेकर जाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घोड़े पर सवार महिला को पहले बरी न्यू रोड स्थित ड्राइव थ्रू से वापस कर दिया गया था। पुलिस ने इस महिला का नाम नहीं बताया है।

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ''इसके बाद महिला घोड़े को रेस्टोरेंट के अंदर लेकर गई, जहाँ घोड़े ने ज़मीन पर लीद गिरा दी।''

सड़क पर सेवा
मैकडोनल्ड ने कहा है कि वह घोड़े पर सवार ग्राहकों को अपनी सेवाएं नहीं देता।

छोटे घोड़े पर एक लड़की भी इस महिला के साथ मैकडोनाल्ड के ड्राइव थ्रू से निकल गई।

मैकडोनल्ड के प्रवक्ता ने कहा, ''20 जुलाई को जब एक महिला को ड्राइव थ्रू लेन पर सेवाएं देने से इनकार किया गया तो, वह वाइटफ़ील्ड के हमारे रेस्टोरेंट में घोड़े के साथ घुस गई।''
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, ''इस घटना ने ग्राहकों और रेस्टोरेंट के लिए परेशानी पैदा कर दी। पुलिस ने उस महिला को एक निश्चित जुर्माने का नोटिस दिया है।''

उन्होंने कहा, ''हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। इस वजह से हम पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और घुड़सवारों को अपनी सेवाएं मुहैया नहीं कराते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर मैनचेस्टर की पुलिस ने कहा, ''इस नज़ारे और दुर्गंध ने वहाँ खाना खा रहे ग्राहकों के साथ-साथ कर्मचारियों को निश्चित रूप से परेशान किया होगा।''

उन्होंने बताया, ''घटना के बाद वहाँ अधिकारी पहुँच गए, उन्होंने हंगामा कर दूसरे ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए परेशानी पैदा करने के आरोप में महिला को एक जुर्माने का नोटिस जारी किया।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed