फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   winters break the record that Fox got frozen in the ice

यहां ठंड कुछ इस कदर पड़ी कि नदी पार करती हुई लोमड़ी तक जम गई

Sat, 14 Jan 2017 08:53 PM IST
एजेंसी/ बर्लिन
एजेंसी/ बर्लिन Updated Sat, 14 Jan 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
winters break the record that Fox got frozen in the ice
Fox in the box - फोटो : daily mail

ठंड का कहर इस समय पूरे उत्‍तर भारत में ही नही बल्कि दुनिया के कई हिस्सें इसकी चपेट में है। लगातार पड़ती बर्फ और आंधी की वजह से टेम्प्रेचर फ्रीजिंग पॉइंट तक पहुंच गया है। हाल ही में जर्मनी का एक मामला सामने आया है। जहां नदी पार कर रही एक लोमड़ी ठंड के कारण बर्फ में ही जम गई।

विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों बर्फ में जमी लोमड़ी की फोटो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि लोमड़ी की ये तस्वीर उसके डेन्यूब नदी में गिरने के 4 दिन बाद ली गई है। गोरतलब है कि 4 दिन पहले ये लोमड़ी दक्षिण पश्चिम जर्मनी के काले वन से बहने वाली डेन्यूब नदी को पार कर रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान लोमड़ी जमी हुई डेन्यूब नदी में गिर गई। नदी में फंस जाने की वजह से वो यहां से निकल नहीं पाई और बर्फ में ही जम गई।इसके बाद पास रहने वाले एक शख्स ने जब लोमड़ी की बॉडी को इस हाल में देखा तो उसने बर्फ को कटवाकर लोमड़ी की बॉडी को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ की सिल्ली में जमी हुई लोमड़ी की इस तस्‍वीर को फोटोग्राफर जोहानेस स्‍थेले ने अपने केमरे से कैप्‍चर किया। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। बता दें कि अब तक यूरोप में ठंड से लगभग 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed