{"_id":"040be33ac4ac9ed94110cf9b21acd208","slug":"william-and-kate-name-their-son-george","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के नन्हे राजकुमार को मिला नाम","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के नन्हे राजकुमार को मिला नाम
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्सिंग्टन महल के मुताबिक़ ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज ने अपनी पहली संतान का नामकरण कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को जन्मे शाही परिवार के नए सदस्य का नाम जॉर्ज अलेक्ज़ेंडर लुई रखा गया है।
ब्रिटेन में राजगद्दी के तीसरे वारिस को दुनिया 'हिज़ रॉयल हायनेस प्रिंस जॉर्ज ऑफ़ कैम्ब्रिज' के नाम से पुकारेगी।
माना जा रहा है कि महारानी एलिज़ाबेथ को प्रिंस जॉर्ज का नाम बुधवार को ही बता दिया गया था जब वो उन्हें पहली बार देखने पहुंची थीं।
केन्सिंग्टन पैलेस में एक रात गुज़ारने के बाद शाही परिवार इस समय बर्कशर में मिडिलटन होम में है।
समझा जा रहा था केट औऱ विलियम अपने बच्चे के लिए कोई परंपरागत नाम ही चुनेंगे।
शाही परिवारों में आम तौर पर ऐतिहासिक नाम रखने की परंपरा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है।