फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   why this happen in paris

आखिर फ्रांस में पेरिस ही क्यों बनाया गया निशाना?

Mon, 16 Nov 2015 02:52 PM IST
लॉरेंस पीटर/ बीबीसी न्यूज़
लॉरेंस पीटर/ बीबीसी न्यूज़ Updated Mon, 16 Nov 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
why this happen in paris

इसी साल जनवरी महीने में व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो के दफ़्तर पर हुए हमले के बाद से ही पेरिस कड़ी सुरक्षा की निगरानी में था। इस हमले में 17 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि चार बंधकों के मारने के बाद पुलिस की गोली का शिकार बने एमेडी काउलिबली आईएस के नाम पर काम कर रहे थे। बीते कुछ साल से पेरिस के साथ ही दूर-दराज़ के कई इलाके इस्लामी चरमपंथियों के लिए मददगार रहे हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों में बेरोज़गारी और शहरी सुख-सुविधाओं के अभाव के कारण मुस्लिम युवक 'जिहाद' की ओर आकर्षित हुए। जानकारों का मानना है कि फ्रांस से 500 से ज़्यादा मुस्लिम लोग जिहादियों के साथ लड़ने के लिए सीरिया और इराक़ तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी पश्चिमी देश से लड़ने जाने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अमरीका के साथ मिलकर फ़्रांस के लड़ाकू विमानों ने कई बार सीरिया और इराक़ में आईएस चरमपंथियों पर हमला किया।

पेरिस में हुआ हमला सीधे तौर पर बेक़सूर नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया। इसका मक़सद अचानक ही ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की जान लेना था। एक हाई-प्रोफ़ाइल फ़ुटबॉल मैच को निशाना बनाना तो समझ में आता है। लेकिन खाना खाने की जगह पर तीन लोगों ने खुद को उड़ा लिया, यह असामान्य बात है।

फ्रांस ने इससे पहले नहीं झेला ऐसा हमला

why this happen in paris

बेटाकलां कन्सर्ट हॉल पर हमले का मक़सद भी फ़्रांस के आम लोगों की जान लेना ही था। यहां लोग शुक्रवार की रात मनोरंजन कर रहे थे। इस हमले में रॉक संगीत को पसंद करने वाले 80 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई।

इस हमले ने फ़्रांस के कुछ लोगों को 2002 में मॉस्को के थिएटर पर हुए हमले की याद दिला दी। उस वक़्त चेचन विद्रोहियों ने एक लाइव शो के दौरान हमला किया था। हमले से निपटने की रूस की कार्रवाई के बाद 130 बंधकों और 40 हमलावरों की मौत हो गई थी।

फ्रांस की पत्रकार एजेन्स पायोरियर ने बीबीसी को बताया कि 13 नवंबर के हमले में आम लोगों को निशाना बनाया गया न कि पर्यटक स्थलों को। हमलों की ज़िम्मेदारी लेते हुए आईएस ने कहा कि पेरिस नफ़रत और विकार की राजधानी बन गया था। उसने संगीत समारोह में जाने वालों को काफ़िर कहा।

लंदन के रॉयल यूनाइटेड सर्विस संस्थान में सुरक्षा नीति के जानकार शशांक जोशी कहते हैं कि इन हमलों का एक पहलू स्पष्ट तौर पर 'संस्कृति' है।

शशांक जोशी ने बीबीसी सो बताया कि हमलावर जिसे अनैतिक बता रहे हैं उन जगहों को जान-बूझकर चुना गया। हमलावर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गए और छुट्टी मनाने वाली जगहों पर जहां लोग आराम कर रहे होते हैं, वहां हमले किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed