फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   when Vijay Mallya asked about his return to India he said that judge will decide

मैच देखने आए भगोड़े विजय माल्या ने भारत वापसी पर कहा- जज लेंगे निर्णय

Sat, 08 Sep 2018 10:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
when Vijay Mallya asked about his return to India he said that judge will decide
विजय माल्या

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को शुक्रवार को ओवल क्रिकेट ग्राउंड में देखा गया था। वह यहां आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन खेल को देखने के लिए आया था। क्रिकेट स्टेडियम के बाहर जब उससे पूछा गया कि क्या वह भारत वापस जाएंगे तो उसने कहा, 'जज निर्णय लेंगे।' माल्या इस समय लंदन की कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भारत सरकार की तरफ से दायर किए गए प्रत्यर्पण मामले का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई की एक विशेष अदालत ने उसे ईडी के दायर किए हुए केस के संबंध में तीन हफ्तों में अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया था ताकि उसपर भगोड़ा आर्थिक अपराधी का ना टैग लगाया जा सके। माल्या को अपना जवाब 24 सितंबर तक दाखिल करना है जिसके बाद अदालत सुनवाई के दौरान फैसला करेगी कि उसपर टैग लगेगा या नहीं। ईडी ने मनी लॉन्डरिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत माल्या को अपना जवाब दाखिल करने के लिए और ज्यादा समय ना देने की गुजारिश की थी। 
विज्ञापन


ईडी माल्या के लिए भगोड़ा आर्थिक अपराधी का टैग चाहती है। अतीत में पीएमएलए के अंतर्गत ईडी ने दो चार्जशीट दायर की हैं जिसमें उसने सबूत भी पेश किए हैं। विजय माल्या ने अपने अब-निष्क्रिय हो चुके उद्यम किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड और अन्य के लिए बहुत से बैंकों से यूपीए-1 सरकार के कार्यकाल के दौरान कर्ज लिया था। वर्तमान में ब्याज सहित उसकी बकाया राशि 9,990.07 करोड़ रुपए है। अतीत में उसने कहा था कि वह बैंक डिफॉल्ट का 'पोस्टर ब्वॉय' और लोगों के गुस्से का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या ने कहा था, 'मुझ पर राजनेता और मीडिया 9,000 करोड़ रुपए चोरी करने और भागने का आरोप लगा रही है जबकि यह किंगफिशर एयरलाइंस को दिया हुआ कर्ज था। उधार देने वाले बैंकों ने मुझ पर जानबूझकर भुगतान नहीं करने का टैग लगा दिया है।' शराब कारोबारी ने बताया था कि उसने भारत के प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को 15 अप्रैल, 2016 को पत्र लिखकर अपने पक्ष की कहानी से अवगत कराया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed