फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   when uncontrolled car entered into house

जब बेकाबू कार छलांग लगाकर घर में जा घुसी...

Mon, 25 Mar 2013 08:47 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 25 Mar 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
when uncontrolled car entered into house

ब्रिटेन के सफक में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर इमारत में जा घुसी जिससे कार का चालक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है।

विज्ञापन


लाल रंग की ऑडी कार के 20 वर्षीय चालक को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें आपातकालीन राहत और बचाव दल के सदस्यों ने कार से बाहर निकाला।

जब कार इमारत की दीवार में जा घुसी, उस समय घर में तीन लोग मौजूद थे लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है।

कार के चालक को इलाज के लिए पहले जेम्स पेगेट अस्पताल में ले जाया गया और फिर एडेनब्रूक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटनास्थल के पास ही रहनेवाले 66 वर्षीय कीथ शेल्स ने बताया, "जब मैं वहां पहुंचा और देखा कि कार घर में घुस गई है तो मुझे लगा कि काफ़ी गंभीर मामला हो सकता है।"


'लॉन्च पैड'
उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहले भी कारों के घरों में घुसने की तस्वीरें देखी हैं लेकिन पगडंडी से झाड़ियों में होते हुए कारों के ऊपर से दीवार में कार का घुसना ऐसा लग रहा है जैसे कार किसी लॉन्च पैड से ऊपर उठी हो। कार ज़मीन से लगभग चार फ़ीट ऊपर होगी। मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा।"
विज्ञापन


इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंच कर संपत्ति की जांच कर रहे हैं और पुलिस का कहना है कि घर में रहनेवालों ने सुरक्षा जांच के लिए घर खाली कर दिया है।

सफ़क के पुलिस अधिकारी बॉब पैटरसन ने बताया, "टक्कर की जांच करनेवाले अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर इस बात की जांच करेंगे कि ये हादसा किन कारणों से हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed