फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   vodka saved elephants in siberian freeze

जब वोदका ने बचाई हाथियों की जान...

Sat, 15 Dec 2012 07:55 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2012 07:55 PM IST
विज्ञापन
vodka saved elephants in siberian freeze

साइबेरिया की कड़कड़ाती हुई ठंड में दो हाथियों की जान वोदका पिलाकर बचाई गई। पढ़कर थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन रूस के अधिकारियों की मानें तो ये सच्चाई है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक नोवोसिर्ब्रिस्क क्षेत्र में जब हाथियों को लकड़ी से बनी हुई गाड़ियों में ले जाया जा रहा था तो उसमें आग लग गई जिसकी वजह से इन्हें कड़कड़ाती हुई ठंड में बाहर रखना पड़ा।
विज्ञापन


इन दो हाथियों की उम्र 45 और 48 साल की है और तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण वो ठंड में ठिठुर रहे थे और उनके कान सुन्न होने लगे थे। ऐसे में हाथियों को गरमाहट देने के लिए उन्हें गर्म पानी में वोदका मिलाकर पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्जे हाथी
अधिकारियों ने रूस की समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती को बताया कि इन हाथियों ने वोदका पीने के बाद ऐसे गरजना शुरु कर दिया जैसे वो जंगल में हों। शायद वो खुश थीं। इसके बाद पुलिस के सुरक्षा घेरे में इन हाथियों को ट्रक में लादकर एक स्थानीय कॉलेज के गैरेज में रखा गया ताकि उन्हें गरमाहट दी जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार ये हाथी पोलैंड की एक सर्कस कंपनी में काम करते हैं जो क्षेत्र में अपने कार्यक्रम कर रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनसानों की तरह शराब पीकर जानवर भी गर्माहट महसूस करते हैं लेकिन असल में शराब से उनके शरीर का तापमान कम हो जाता है


लेकिन समाचार पत्र कोमसोमोलस्काया प्राव्दा ने नोवोसिर्ब्रिस्क चिड़ियाघर के निदेशक रोस्तीस्लाव शिलो के हवाले से एक बयान छापा है जिसमें ये कहा गया है कि हाथियों को वोदका देकर नुकसान या मदहोश नहीं किया गया था और अगर उन्हें वोदका नहीं पिलाया जाता तो वो निमोनिया से मर जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed