फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   vladimir putin, Europe, Syria, refugee, व्लादिमीर पुतिन, यूरोप, सीरिया, शरणार्थी

सीरिया शरणार्थियों की मदद के लिए पुतिन ने यूरोप से की मदद की अपील 

Sun, 19 Aug 2018 01:47 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Sun, 19 Aug 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
vladimir putin, Europe, Syria, refugee, व्लादिमीर पुतिन, यूरोप, सीरिया, शरणार्थी
putin
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सीरिया के पुनर्निर्माण के लिए यूरोप से आर्थिक योगदान देने की अपील की है ताकि लाखों शरणार्थियों की घर वापसी मुमकिन हो सके। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ मुलाकात से पहले पुतिन ने कहा, “सीरिया के संघर्ष में हमें मानवीय प्रयासों को मजबूत करने की जरूरत है।” 
विज्ञापन


पुतिन और मर्केल के बीच बर्लिन के उत्तर में स्थित मेसबर्ग कैसल में मुलाकात होनी है। पुतिन ने कहा, “यह कहने से मेरा अभिप्राय है कि सीरियाई लोगों को दी जाने वाली मानवीय सहायता बढ़ाई जाए और उन क्षेत्रों की मदद की जाए जहां विदेशों में रहे शरणार्थी लौट सकें। उन्होंने कहा कि फिलहाल जॉर्डन और लेबनान में 10-10 लाख शरणार्थी और तुर्की में तीस लाख शरणार्थी रह रहे हैं।
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि जर्मनी ने 2015 में आव्रजन संकट के बढ़ने के बाद से अब तक लाखों आव्रजकों को स्वीकार किया है जिससे राजनीतिक तौर पर एंजेला मर्केल कमजोर हुईं हैं और यूरोपीय संघ से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा, “यूरोप के लिए संभवत: यह बहुत बड़ा बोझ है। उन्होंने कहा, “इसलिए हमें इन लोगों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। साथ ही उन्होंने जल आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्केल ने कहा कि सीरिया में प्राथमिकता “मानवीय आपदा से बचना है।” हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। इसके अलावा दोनों के बीच होने वाली मुलाकात में यूक्रेन संकट पर भी चर्चा होनी है जिसके बारे में पुतिन का कहना है कि इस दिशा में दुर्भाग्य से कुछ भी प्रगति नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed