फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   violence erupts in greece after spain and portugal

स्पेन ओर पुर्तगाल के बाद अब ग्रीस में भी हिंसा?

Thu, 27 Sep 2012 04:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 27 Sep 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
violence erupts in greece after spain and portugal
11.5 अरब यूरो की कटौती के खिलाफ एक दिन की हड़ताल के दौरान दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। जून में कंज़रवेटिव्स के नेतृत्व वाले गठबंधन के सत्ता में आने के बाद यह सरकार के विरुद्ध पहला प्रदर्शन है। ग्रीस की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सहायता की अगली किश्त तभी दी जाएगी, जब वह अपने बचत के लक्ष्य को पूरा कर लेगा।
विज्ञापन


अगर उसे यह सहायता नहीं मिलती है तो ग्रीस कुछ हफ़्तों में दिवालिएपन की तरफ बढ़ सकता है। उसको 31 अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय मदद की अगली किश्त की बहुत सख्त जरूरत है लेकिन रिकॉर्ड बेरोजगारी झेल रहे ग्रीस में, जहां की एक तिहाई जनता गरीबी की रेखा के नीचे पहुंच चुकी है, और कटौतियों का काफी विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का प्रस्ताव
कंजरवेटिव प्रधानमंत्री एन्टोनिस समारस की सरकार पेंशन में कमी कर और सेवा निवृत्ति की आयु 67 वर्ष तक बढ़ा कर धन बचाना चाह रही है। लेकिन उन्होंने ग्रीस के सहायता देने वाले तीन अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, यूरोपीय संघ, केंद्रीय यूरोपीय बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी कहा है कि उनके लिए किफ़ायत के कार्यक्रम को लागू करने की समयसीमा दो वर्षों तक बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन और पुर्तगाल के बाद ग्रीस तीसरा ऐसा देश है जहां इस तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को स्पेन की राजधानी मेड्रिड में हुए प्रदर्शन के दौरान 36 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था और 64 लोग घायल हो गए थे। पुर्तगाल में भी मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई गई है जहां भारी प्रदर्शनों के बाद सरकार ने कर्मचारियों के कर बढ़ाने की योजना वापस ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed