फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Next hearing in Vijay Mallya's extradition case to be held on 14th September

भारत पहले सबूत पेश करे, फिर हम करेंगे पैरवी: माल्या

Thu, 06 Jul 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 06 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Next hearing in Vijay Mallya's extradition case to be held on 14th September

भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपये लेकर फरार विजय माल्या की आज लंदन की वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई।  विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले की अगली सुनवाई आगामी 14 सितंबर को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लंदन की वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनवाई करते हुए  14 सितंबर को केस की अगली सुनवाई की तारीख तय की। सुनवाई के लिए विजय माल्या भी कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन


पेशी के बाद माल्या ने कहा कि  भारत पहले सबूत पेश करे, फिर हम पैरवी करेंगे।

गौरतलब है कि सीबीआई ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए यूके कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले 13 जून को इस मामले में कोर्ट की सुनावाई थी। हालांकि विजय माल्या ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि यह सुनवाई उनके प्रत्यर्पण की नहीं बल्कि किसी दूसर केस के संबंध में थी।
विज्ञापन

 


इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट 24 जनवारी, 2017 को मुंबई के विशेष जज के समक्ष दायर की गई थी। जिसके बाद 31 जनवरी को माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। 

बता दें कि सीबीआई ने कहा था कि माल्या मार्च, 2016 से यूके में रह रहा है। यूके सरकार को माल्या के प्रत्यर्पण के लिए फरवरी 2017 में पेशकश की थी। माल्या पर लगभग 9000 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने का आरोप है। इस केस में यह दूसरी सुनवाई है।


जून में सीबीआई और ईडी की एक टीम यूके सरकार ने माल्या को भारत वापस लाने के लिए बात करने गई थी। माल्या को अप्रैल में स्कॉटलैंड से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से माल्या जमानत पर बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed