{"_id":"5a23ef124f1c1b76678bf213","slug":"vijay-mallya-will-be-present-in-uk-court-on-hearing-of-extradition-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्यपर्ण की सुनवाई शुरू होने पर UK कोर्ट में पेश होंगे माल्या","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
प्रत्यपर्ण की सुनवाई शुरू होने पर UK कोर्ट में पेश होंगे माल्या
एजेंसी, लंदन
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
vijay mallya
- फोटो : PTI
गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा भगौडे़ शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन
माल्या को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे। माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने पर लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें- प्रत्यर्पण के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल होगी माल्या का घर
विज्ञापन
61 वर्षीय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बीता रहा है। माल्या पर भारत में विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपया लोन का बकाया है। पूर्व राज्य सभा सांसद माल्या अपने पहले की अदालत में पेशी के दौरान कई बार मीडिया से यह कह चुका है कि उसने भारत में ‘कुछ भी गलत नहीं किया।
उसके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। इस सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि माल्या को कानूनी रूप से भारत भेजा जा सकता है या नहीं।