{"_id":"5a84aecd4f1c1b92268ba396","slug":"vijay-mallya-weekly-allowance-tripled-in-the-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में माल्या का साप्ताहिक भत्ता बढ़ा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
UK: धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में माल्या का साप्ताहिक भत्ता बढ़ा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामने में भारत में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के साप्ताहिक भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। हाल के यूके हाईकोर्ट के आदेश के बाद माल्या को पर सप्ताह खर्च के लिए 16 लाख रुपये (18 हजार पाउंड) मिलेंगे।
विज्ञापन
माल्या के वकील ने अदालत में 62 साल के कारोबारी के अतिरिक्त रहनसहन खर्च के लिए अदालत में आवेदन किया था। जस्टिस राबिंस नोल्स ने 30 जनवरी को आदेश जारी कर माल्या के सामान्य रहन सहन के खर्च के लिए अधिकतम 18325 पाउंड के भत्ते की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
पिछले साल माल्या के खिलाफ वैश्विक स्तर पर उनकी 1.5 अरब डॉलर की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया गया था। इससे पहले अदालत ने कर्नाटक के ऋण वसूली ट्रिब्यूनल (डीआरटी) के फैसले के बाद माल्या को साप्ताहिक आधार पर 5000 पाउंड के भत्ते की अनुमति दी थी।
विज्ञापन