फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Vijay Mallya said, the charges are false, fabricated and baseless

लंदन कोर्ट के बाहर माल्या ने दी सफाई, कहा- मुझ पर लगे आरोप गलत और निराधार

Mon, 04 Dec 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya said, the charges are false, fabricated and baseless
Vijay Mallya

भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जाने से पहले अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि मेरे ऊपर लगे आरोप गलत और निराधार हैं। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। अदालत में सब कुछ अपने आप ही स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: MP:12 साल तक की लड़कियों से रेप के दोषियों को फांसी की सजा वाले बिल को मिली मंजूरी
विज्ञापन


माल्या ने कहा कि मैं फैसले लेने वाला नहीं हूं। मैं कार्यवाही का पालन कर रहा हूं। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। आपको बता दें कि माल्या को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

61 वर्षीय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। माल्या पर भारत में विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपया लोन का बकाया है। पूर्व राज्य सभा सांसद माल्या अपने पहले की अदालत में पेशी के दौरान कई बार मीडिया से यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत में कुछ भी गलत नहीं किया। 

उसके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। इस सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि माल्या को कानूनी रूप से भारत भेजा जा सकता है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed