फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Vijay Mallya extradition trial will begin from today in UK

प्रत्यर्पण की सुनवाई के लिए आज पेश होंगे माल्या, नहीं चुकाया है 9000 करोड़ का कर्ज

Mon, 04 Dec 2017 09:31 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Mon, 04 Dec 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya extradition trial will begin from today in UK
vijay mallya

गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने के बाद सोमवार को लंदन की एक अदालत में पेश होंगे। माल्या को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे। अपने खिलाफ प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने पर माल्या लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होंगे।

विज्ञापन


इस नए कानून से हो जाएगी माल्या की मौज?
विज्ञापन


61 वर्षीय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बीता रहे हैं। माल्या पर भारत में विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपये का लोन बकाया है। पूर्व राज्यसभा सांसद माल्या अदालत में अपनी पहली पेशी के दौरान कई बार मीडिया से यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत में ‘कुछ भी गलत नहीं किया। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। इस सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि माल्या को कानूनी रूप से भारत भेजा जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अगर माल्या का भारत प्रत्यर्पण होता है तो उसे मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed