फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   VIDEO: TRUCK PLOWS INTO CROWD IN FRANCE

VIDEO: कुछ इस तरह से जश्न मनाती भीड़ को रौंद डाला ट्रक ने

Fri, 15 Jul 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: TRUCK PLOWS INTO CROWD IN FRANCE
- फोटो : reuters

फ्रांस का नीस शहर, मौका था राष्ट्रीय पर्व का, लोग जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे, वे आसमान में रंगबिरंगी आतिशबाजी का लुत्फ लेने के लिए आए थे, लेकिन जश्न का शोर कब मौत की चीखों में बदल गया पता ही नहीं चला। 

विज्ञापन


एक भारी-भरकम ट्रक आया और जश्न मना रही भीड़ को रौंदता चला गया। कुछ ही पलों में नीस सहित पूरे फ्रांस में मातम पसर गया।

तकरीबन 84 लोग ट्रक के पहियो के नीचे कुचले गए। मौत का तांडव करता ट्रक जब तक थमा, तब तक सड़क पर जगह-जगह लाशें पड़ी थीं। सड़क खून से रंग चुकी थी। सुनाई दे रहा था तो बस बचे हुए लोगों की चीखों का शोर। 
विज्ञापन


ट्रक से अंजाम दी गई आतंकी वारदात के बाद से फ्रांस ही नहीं पूरी दुनिया सन्न है। ऐसे खौफनाक मंजर की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात का वीडियो आपको विचलित कर सकता है। कुछ तस्वीरें आपको दिखा नहीं सकते हैं। ट्रक अचानक स्टार्ट हुआ और धीरे-धीरे उस ओर बढ़ने लगा जहां जश्न मनाने के लिए भीड़ पहले से इकट्ठा थी। एक मोटरसाइकिल सवार ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, एक सुरक्षाकर्मी ने बदूक से गोलियां भी दागीं, लेकिन वे उसे रोकने में नाकाम रहे।

देखें वीडियो-


जब तक ट्रक का ड्राइवर मारा जाता, दर्जनों लोग रौंदे जा चुके थे। करीब सवा सौ लोग घायल बताए जाते हैं। ये भी बताया जा रहा है कि जिस ट्रक से हमला हुआ वह हथियारों से भरा था।


ओलांद ने हमले को फ्रांस की आत्मा पर हमला बताया और फ्रांस में आपातकाल की समय सीमा को तीन महीने और बढ़ा दिया। इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि ट्रक ड्राइवर फ्रांस का ही 31 साल का एक नागरिक था।

फ्रांस में हुए इस आतंकी हमले में अब तक किसी भी भारतीय के घायल होने या किसी भारतीय की मौत की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed