फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Vegen angry over currency note made up of animal fat

ब्रिटेन: 'चर्बी' वाले नोट पर शाकाहारी नाराज

Wed, 30 Nov 2016 03:10 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 30 Nov 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Vegen angry over currency note made up of animal fat
Note

ब्रिटेन में सितंबर में शुरू किए गए पांच पाउंड के नए नोट के कई लोग दीवाने हो गए हैं। यह मजबूत है। यह फटता नहीं है। आप इसे भिगो भी सकते हैं। वाशिंग मशीन में धुल जाए तो भी ये सुरक्षित बच जाएगा और आपके काम आ जाएगा।

विज्ञापन


लेकिन ये नोट चिकना है और ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे बनाने के लिए जिस प्लास्टिक पॉलीमर ( कई अणुओं से मिलकर बनने वाला कार्बनिक यौगिक ) का इस्तेमाल हुआ है उसमें कुछ अंश चर्बी के हैं, जो कि जानवरों से मिलता है।
विज्ञापन


इस जानकारी से कुछ शाकाहारी खुश नहीं हैं। पुराने जमाने के लोग जानते हैं कि साबुन और मोमबत्ती बनाने में चर्बी का इस्तेमाल होता आया है। पारंपरिक तौर पर ये चर्बी, गाय-भैंस , बकरा (कभी-कभी सूअर ) के मांस से कसाई घर या बाद में खाद्य उत्पादन प्रक्रिया में तैयार की जाती है। इस जानकारी के सामने आने के बाद वीगन और शाकाहारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु उत्पाद से परहेज करते हैं वीगन 

Vegen angry over currency note made up of animal fat
Vegans

वीगन वो लोग हैं जो किसी भी तरह के पशु उत्पाद से परहेज करते हैं, जिसमें दूध, दही भी शामिल है। सोशल मीडिया पर 40 हजार से भी ज्यादा लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर इस नोट को बनाने की सामग्री बदलने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है, "हम मांग करते हैं कि आप उस मुद्रा के उत्पादन में पशु उत्पाद का इस्तेमाल रोकें जिसे हमें इस्तेमाल करना होता है।" ट्विटर पर गुस्साए वेगन और शाकाहारियों का कहना है कि ये "ठीक नहीं" और "घिनौना" है। वो सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनके अधिकारों का ख्याल रखा गया है। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुटकी ली और सलाह दी है कि ब्रिटेन की मुद्रा में "सूअर के मांस के आचार की खुशबू" होनी चाहिए।

वो अटकलें लगा रहे हैं कि पांच पाउंड के नए नोट में कितनी कैलोरी है और आहत शाकाहारियों को अपने अनचाहे नोटों से छुटकारा दिलाने की पेशकश की है। कुछ ब्रितानी हिंदू नेताओं का कहना है कि वो मंदिरों में इस नोट को प्रतिबंधित किए जाने पर विचार करेंगे। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने एक बयान जारी कर कहा है, "हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि जिस पॉलिमर से इसे तैयार किया जाता है उसमें चर्बी के कुछ अंश हैं।" लेकिन, बैंक ने अब तक नोट बनाने के किसी नए तरीके पर विचार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed