फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   valery traveler accept mistake

वलेरी ट्रार्यवेलर ने मानी ग़लती

Thu, 04 Oct 2012 11:50 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 04 Oct 2012 11:50 PM IST
विज्ञापन
valery traveler accept mistake
ट्रार्यवेलर ने जून में हुए संसदीय चुनावों के दौरान सेयोलीन रॉयल के विरोधी के समर्थन में ट्वीट किया था। रॉयल साल 2007 में सोशलिस्ट पार्टी की ओर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार थीं और वे फ़्रांस्वा ओलांद के चार बच्चों की मां हैं। ट्रार्यवेलर ने एक फ़्रांसिसी अख़बार को बताया है कि उन्हें अपने इस क़दम पर खेद है।
विज्ञापन


ट्रार्यवेलर ने अख़बार को बताया, “ मैं इस ग़लती पर खेद व्यक्ति करती हूं। मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि मैं अब आम नागिरक नहीं हूं। ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। ”
विज्ञापन


फ़्रांस के सरकारी प्रवक्ता नजात वलूद-बेल्कासेम ने उनके बयान का स्वागत करते हुए समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, “ उनको इस बात श्रेय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने खेद व्यक्त किया है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हुए संसदीय चुनावों के दौरान ट्रार्यवेलर ने रॉयल के प्रतिद्वंद्वी ओलिविएर फ़ालोर्नी के समर्थन में ट्वीट किया था। उनके इस क़दम से हाल ही में राष्ट्रपति चुने गए ओलांद की किरकिरी हुई थी।
प्रतिस्पर्धा?

राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद ने सार्वजनिक रूप से रॉयल की उम्मीदवारी का समर्थन किया था लेकिन वे चुनाव हार गई थीं।

राष्ट्रपति ने हाल ही में पत्रकारों को बताया था कि उनके और ट्रार्यवेलर के बीच ट्वीट के अलावा हर मुद्दे पर सहमति है।

पेरिस में बीबीसी संवाददाता क्रिश्चियन फ़्रेसर के अनुसार अरसे से इन दोनों महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा की अटकलें लगती रही हैं।

रॉयल ने साल 2007 में सोशलिस्ट पार्टी की ओर से निकोला सार्कोज़ी के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गई थीं।

ट्रार्यवेलर एक पूर्व राजनीतिक रिपोर्टर हैं।

फ़्रांसिसी अख़बार को दिए इंटरव्यू में ट्रायवेलर ने कहा कि वे उस साप्ताहिक पत्रिका में काम करती रहेंगी जहां कला पर उनका एक कॉलम छपता है। लेकिन उन्होंने टीवी पर किसी कार्यक्रम का एंकर नहीं बनेंगी।


उन्होंने कहा, “मैं समझती हूं कि राष्ट्रपति का पार्टनर होना और किसी टीवी चैनल में काम करना दिक्कत का काम हो सकता है। इससे कुछ लोगों को शक भी हो सकता है। ”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed