फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   US will give Guardian drone to India, Destroyed terrorists in Afghanistan

भारत को अमेरिका देगा गार्जियन ड्रोन, अफगानिस्तान में आतंकियों का किया था खात्मा

Thu, 19 Jul 2018 06:05 AM IST
भारत को अमेरिका देगा गार्जियन ड्रोन,  अफगानिस्तान में आतंकियों का किया था खात्मा
भारत को अमेरिका देगा गार्जियन ड्रोन,  अफगानिस्तान में आतंकियों का किया था खात्मा Updated Thu, 19 Jul 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
US will give Guardian drone to India, Destroyed terrorists in Afghanistan

जल्द ही संभव है भारतीय सेना को आतंकियों के ठिकाने नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत न पड़े बल्कि भारतीय सेना अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की कार्रवाई की तर्ज पर अपने हेडक्वार्टर में बैठे-बैठे ही आतंकियों के ठिकाने पर बम गिराकर उसे नष्ट कर दे। ये संभव हो सकता है उस गार्जियन ड्रोन विमान की मदद से, जिससे अमेरिका ने मौलाना रेडिया, मुल्ला उमर सरीखे कई क्रूर आतंकियों को ठिकाने लगाया है।

विज्ञापन


यहां चल रहे एयरशो के दौरान सूत्रों के हवाले से जानकारी आई है कि अमेरिका ने भारत को गार्जियन ड्रोन का विध्वंसक संस्करण देने की पेशकश की है। अभी तक अमेरिका इस विमान का मात्र सर्विलांस के लिए बना हथियार रहित संस्करण ही देता था। लेकिन एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ये ड्रोन हासिल करने वाला भारत नाटो देशों की सूची से बाहर पहला देश बन सकता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर पड़ जाएंगे भारी
यदि अमेरिका ने भारत को ये विमान दिया तो इस उपमहाद्वीप में यह पहला हाइटेक मानवरहित विमान होगा। दरअसल भारत को ये विमान मिलने की संभावना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने यहां रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नई हथियार बिक्री नीति के कारण बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी थम सकती है भारतीय राह
अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि भारत को ये विध्वंसक ड्रोन हासिल करने के लिए एक कम्युनिकेशन फ्रेमवर्क को स्वीकार करना होगा, जो दिल्ली को अपने क्षेत्र में दखलंदाजी जैसा लग सकता है। इस बात पर जुलाई में स्थगित की गई टू प्लस टू बैठक में भी चर्चा होनी थी।


इससे पहले जून में जनरल एटॉमिक्स ने भारत को हिंद महासागर की निगरानी के लिए गार्जियन के 22 नेवल वेरियंट मानवरहित एमक्यू-9बी बेचने को अमेरिका के हरी झंडी दिखा देने की रिपोर्ट दी थी। ये डील करीब 2 बिलियन डॉलर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed