फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   US and Britain secretly pulled IS militants out of Syria says report 

अमेरिका, ब्रिटेन ने गुपचुप तरीके से IS लड़ाकों को सीरिया से बाहर निकाला: रिपोर्ट

Sun, 19 Nov 2017 03:44 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 19 Nov 2017 03:44 AM IST
विज्ञापन
US and Britain secretly pulled IS militants out of Syria says report 
सीरिया - फोटो : FILE PHOTO

अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य बलों ने एक समझौते का तहत पिछले महीने सीरिया के रक्का से गुपचुप तरीके से सैकड़ों आईएस लड़ाकों को बाहर निकाला। यह दावा बीबीसी कि रिपोर्ट में किया गया। 

विज्ञापन


बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘रक्का'ज डर्टी सीक्रेट’ के अनुसार, आतंकी समूह आईएसआईएस के लड़ाकों और उनके परिवार को अमेरिकी, ब्रिटिश और स्थानीय कुर्दिश बलों ने गोपनीय तरीके से राजधानी से बाहर निकाला। इसके बाद यहां अक्तूबर में बमबारी की गई। इसके बाद इन लड़ाकों को सीरिया से दूर इधर-उधर भाग जाने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आईएसआईएस में शामिल होने वाले विदेशी लड़ाकों जो सीरिया और ईराक से नहीं थे, को कथित रूप से बाहर निकाले जाने वाले  काफिले में जगह दी गई। एक स्थानीय ड्राइवर ने बीबीसी को बताया, ‘यहां बड़ी संख्या में विदेशी हैं। ये लोग फ्रांस, अजरबैजान, पाकिस्तान, यमन, सऊदी, ट्यूनिशिया और मिस्र से हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह बताया गया है कि किस तरह से काफिले में शामिल ट्रकों में 250 लड़ाके, 3500 परिवार वाले और हथियार व सामानों को बाहर निकाला गया। यह 12 अक्तूबर को स्थानीय अधिकारियों और पश्चिमी अधिकारियों की बैठक के बाद तय किया गया था। 

काफिले में 150 से अधिक गाड़ियां

एक स्थानीय चालक ने बीबीसी के बताया कि यह काफिला छह से सात किलोमीटर तक लंबा था। इसमें करीब 50 ट्रक, 13 बसें और 100 से अधिक आईएसआईएस के अपने वाहन शामिल थे। काफिले में जा रहे लड़ाकों के चेहरे ढंके हुए थे और इनसे के कुछ बेधड़क वाहनों की छत पर भी बैठे थे। रिपोर्ट में कहा गया कि 10 ट्रकों में सिर्फ हथियार और गोला बारूद ही भरा था।


दुनिया से छुपाने की कोशिश
डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों का कहना है कि बड़ी समस्या को दुनिया से छुपाने की कोशिश की गई। लेकिन बीबीसी ने दर्जनों लोगों से बातचीत की। इनमें काफिले में शामिल लोग, इन्हें देखने वाले और इस काम में मध्यस्थता करने वाले लोग भी शामिल हैं। कुर्दों के नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्स ने रक्का से मीडिया को हटा दिया ताकि आईएसआईएस लड़ाकों को यहां से बाहर निकाले जाने को टीवी पर प्रसारित न किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed