{"_id":"c23a2e30510a8abd041b5e4b548314e3","slug":"ukraine-yanukovych-arrest-warant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन: पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी का वारंट","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
यूक्रेन: पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी का वारंट
Updated Mon, 24 Feb 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूक्रेन के कार्यकारी गृह मंत्री ने इस बारे में घोषणा की है।
कार्यकारी गृह मंत्री अरसेन अवाकोव ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि यानुकोविच और अन्य अधिकारियों के ख़िलाफ़ "शांतिपूर्ण नागरिकों की सामूहिक हत्या" के लिए केस दर्ज किया गया है।
शनिवार को यूक्रेन की संसद ने यानुकोविच को पद से एक प्रस्ताव पारित कर हटा दिया था।
प्रदर्शन
यानुकोविच के यूरोपीय संघ से एक समझौते को लेकर इनकार करने के बाद से यूक्रेन में कई महीनों से उनके ख़िलाफ़ प्रदर्शन चल रहे थे।
प्रदर्शनकारियों पर पिछले हफ़्ते हुई कार्रवाई में कई लोगों की मौत हो गई थी।
अवाकोव ने कहा कि यानुकोविच को रविवार को क्रिमियन प्रायद्वीप में बलाक्लोवा में देखा गया था लेकिन वो अभी कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है।
बयान में कहा गया है कि बलाक्लोवा छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा छोड़ दी थी।