{"_id":"581c5db04f1c1bae314382ba","slug":"uk-s-new-visa-rules-will-impact-indians-especially-techies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के नए वीजा नियमों से भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के नए वीजा नियमों से भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन अपने वीजा नियमों में फेरबदल करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि नए नियमों से भारतीयों पर असर पड़ेगा, खासकर आईटी सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
ब्रिटेन के गृहमंत्रालय से जारी किए गए नए नियम के मुताबिक जो भी 24 नवंबर के बाद टायर 2 इंफ्रा-कंपनी ट्रांसफर (आईसीटी) के तहत वीजा के लिए आवेदन करेगा, उसे कम से कम 30 हजार पाउंड वाली हाई सैलरी दिखानी होगी, पहले यह आंकड़ा 20 हजार 800 पाउंड का था।
आईसीटी रूट को ब्रिटेन में सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यूके माइग्रेशन एडवाइजरी कमेटी ने पिछले साल बताया था कि 90 फीसदी भारतीय आईटी कर्मियों को इसी रूट के तहत वीजा दिया जाता है।

थेरेसा मे के भारत आने से पहले बड़ा बदलाव
वीजा नियमों में यह बदलाव ब्रिटेन की पीएम थेरेसा के भारत आने से ठीक पहले हुआ है, वह रविवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आ रही हैं।
टायर 2 और टायर 4 कैटेगरी के लिए भी कई बदलाव किए गए हैं। ब्रिटेन के गृहमंत्रालय से जारी बयान में कहा गया कि टायर 2 में लाए गए बदलावों के दो चरणों में से पहले चरण की घोषणा सरकार ने मार्च में कर दी थी। घोषणा यूके माइग्रेशन एडवाइजरी कमेटी की समीक्षा के बाद की गई थी। अगर इस संदर्भ में इसके खिलाफ कोई आदेश नहीं आता है तो 24 नवंबर से इसे लागू कर दिया जाएगा।