{"_id":"5909f7c94f1c1b3d0a441249","slug":"uk-parliament-dissolves-ahead-of-snap-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की संसद भंग, मई में होंगे मध्यावधि चुनाव","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन की संसद भंग, मई में होंगे मध्यावधि चुनाव
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 03 May 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यावधि चुनाव के लिए ब्रिटेन की संसद को बुधवार को आधिकारिक तौर पर भंग कर दिया गया। प्रधानमंत्री टेरेसा मे द्वारा आगामी 8 मई को घोषित आम चुनाव तक संसद की सभी कार्रवाई रोक दी गई। कानून के अनुसार चुनाव होने से पहले 25 कार्य दिवसों को संसद भंग कर दिया जाता है, जिसके बाद सांसद से संसद के सदस्य होने का विशेषाधिकार छीन लिए जाते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ से मिली और 650 सदस्यों वाले संसद को भंग करने का आग्रह किया। इसके बाद महारानी ने संसद भंग करने की मंजूरी दे दी। संसद भंग करने की मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री मे ने संसद भंग होने का औपचारिक ऐलान किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सभी पार्टियां अपने चुनावी अभियान में जुट गए। करीब एक साल पहले ब्रिटेन ने जनमत संग्रह में 28 देश वाले यूरोपीय संघ से निकलने के लिए वोट किया था। लिहाजा इस चुनाव में मुख्य मुद्दा ब्रेक्जिट बनेगा।
विज्ञापन