{"_id":"5bd43586bdec22698302704f","slug":"uk-liquor-company-withdrew-the-name-ganesha-from-beer-after-opposes-by-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की शराब कंपनी ने भारतीयों के विरोध के बाद बीयर से 'गणेश' नाम हटाया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन की शराब कंपनी ने भारतीयों के विरोध के बाद बीयर से 'गणेश' नाम हटाया
भाषा, लंदन
Updated Sat, 27 Oct 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी इंग्लैंड में बीयर बनाने वाली एक कंपनी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह कुछ महीने पहले बनाई गई अपनी विशेष बीयर के ब्रांड नेम 'गणेश' को वापस ले रही है।
विज्ञापन
बता दें कि वेस्ट योकशायर स्थित विशबोन ब्रूअरी लिमिटेड ने पिछले महीने मैनचेस्टर में बीयर उत्सव में भारतीयों को आकर्षित करने के लिए उनके स्वाद के हिसाब से नींबू, धनिया, अंगूर और बाबूने के फूल (कैमोमिल) से तैयार बीयर का नाम 'गणेश' रखा था।
विज्ञापन
इसके बाद अमेरिका की यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जेद समेत अन्य लोगों ने हिंदू भगवान का नाम बीयर ब्रांड के तौर पर रखे जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विशबोन ब्रूअरी के मुख्य ब्रूअर एड्रियन चैपमेन ने कहा, 'हम इसके निहितार्थ से बिलकुल अंजान थे। हमने इसे बस एक शब्द के तौर पर इस्तेमाल किया जो भारत एवं भारतीयों की पसंद को दर्शाए। हमारी मंशा कोई नाराजगी पैदा करने की नहीं थी और हम निश्चित तौर पर इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।'
उन्होंने कहा, 'हमें जैसे ही पता चला कि इस नाम से सांस्कृतिक भावनाएं आहत हो सकती हैं हमने फौरन फैसला लिया कि भविष्य में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।'