{"_id":"5964f3a8eecf7f2b63d2b29551fc785d","slug":"two-boats-steeped-200-people-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नौकाएं डूबी, 300 के मरने की आशंका","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
चार नौकाएं डूबी, 300 के मरने की आशंका
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमध्यसागर में चार मोटरबोटों के डूबने के कारण तीन सौ लोगों के मारे जाने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, "समंदर में चार दिन गुज़ारने वाले नौ लोगों को बचा लिया गया है।" इन लोगों को इटली के लाम्पेदूसा द्वीप से बचाया गया और माना जा रहा है कि ये पश्चिमी अफ्रीका के हैं।
विज्ञापन
शरणार्थियों के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा कि इन लोगों को लेकर शनिवार को चार मोटरबोटें लीबिया से यूरोप के लिए निकली थीं। इटली में मौजूद बीबीसी संवाददाता मैथ्यू प्राइस के अनुसार, यह पता करने का कोई तरीक़ा नहीं कि पुरुषों, महिलाओं और बच्चों बचाया जा सका क्योंकि इसका भी पता नहीं है कि क्या मेयर नास्ट्रम नामक इटली सरकार का राहत एवं बचाव कार्यक्रम अभी चल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
हर साल अफ्रीकी देशों से बहुत से लोग नौकाओं में सवार होकर बेहतर भविष्य के लिए यूरोप की तरफ निकलते हैं और कई ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं।