{"_id":"57d352a44f1c1bb4613179dc","slug":"tourists-stuck-in-alps-cable-cars-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे तक उड़न खटोले में फंसे दर्जनों पर्यटकों को बचाया गया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
18 घंटे तक उड़न खटोले में फंसे दर्जनों पर्यटकों को बचाया गया
एजेंसी/ केम्यून डी (इटली)
Updated Sat, 10 Sep 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
आल्प्स की पहाड़ियों के ऊपर केबल कार में फंसे 30 से ज्यादा पर्यटकों को 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को जमीन पर उतार लिया गया। जबकि 77 अन्य यात्रियों को बृहस्पतिवार को ही हेलीकॉप्टर और अन्य चीजों की मदद से बचा लिया गया था।केबल कार के ऑपरेटर का कहना है कि 110 लोग केबल कार के जरिये सैर पर निकले थे। लेकिन वे बृहस्पतिवार दोपहर तब फंस गए जब उनकी केबल कार पश्चिम यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लांक की पहाड़ियों में जाकर रुक गई। पर्यटकों को 12500 फीट की ऊंचाई पर उन्हें घनघोर अंधेरे में रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
माउंट ब्लांक कंपनी के बॉस मैथ्यू डेचावने ने कहा कि यह घटना केबल की वजह से हुई और इसके रुकने के कारण का पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा हवा के एक झोंके की वजह से हुआ होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंतिम केबल को ठीक करने के बाद कारों को फिर से स्टार्ट किया गया और 33 बाकी पर्यटकों को तीन अलग-अलग प्वाइंट से जमीन पर उतारा गया। वहीं बृहस्पतिवार को ही केबल कार में फंसे 77 यात्रियों को हेलीकॉप्टर और अन्य चीजों की मदद से बचा लिया गया था।
विज्ञापन