फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Timeline of major terror attacks in London, Britain and Europe

1 साल में तीन बार मातम में डूबा यूरोप, जानिए 10 साल के 7 बड़े आतंकी हमले

Tue, 23 May 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 23 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Timeline of major terror attacks in London, Britain and Europe

बिट्रेन के मैनचेस्टर में एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में हुए बम धमाके बाद इंग्लैंड सदमे में है। इस हमले में देश ने 19 लोगों को खोया है जबकि अभी 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।  पीड़ित परिवार शोक में डूबे हुए हैं, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार को वो सदस्य जो युवा थे उन्हें यू हीं छोड़कर चले जाएंगे।

विज्ञापन


मैनचेस्टर के सिटी काउंसलर ने कहा कि अरीना एक आसान टारगेट था, पूरा हॉल उन युवाओं से भरा हुआ था जो म्यूजिक की धुन में मस्त थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि यूरोप किसी आतंकी हमले से दहला हो।
विज्ञापन


इससे पहले भी यूरोप कई बार आतंकियों का निशाना बन चुका है। ऐसे में जानिए पिछले दस साल के उन सभी बड़े हमलों के बारे में जिसने यूरोप में मातम का माहौल पैदा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल के बड़े हादसे, जब मातम में डूबा यूरोप

Timeline of major terror attacks in London, Britain and Europe

1- सन 2007 में 7 जुलाई को इंग्लैंड की राजधानी लंदन ने चार बड़े हमलों को झेला। इन आत्मघाती हमलों में 52 की जान गई जबकि 700 लोग घायल हुए।

2- पांच साल पहले 18 जुलाई 2012 को बुल्गारिया में इजरायली पर्यटकों की बस पर हमला हुआ था इसमें 8 लोग मारे गए, जबकि 30 घायल हुए।

3- 11 मार्च 2014 को भी स्पेन की राजधानी मैड्रिड सीरियाई बॉम्ब ब्लास्ट से दहल गई। इस हमले में 191 लोगों की मौत हुई जबकि 1800 से ज्यादा लोग घायल हुए।

4- 7 जनवरी 2015 को फ्रांस की मशहूर पत्रिका पर हमला हुआ जिसमें 17 लोग मारे गए थे। पैगम्बर मुहम्मद के कार्टून को छापने की वजह से पत्रिका पर हमला हुआ था।

5- साल 2015 में 15 फरवरी भी यूरोप के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ जब डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के कैफे में हमला हुआ। इस महले में 3 की मौत हुई थी।

6- 2015 में ही नवंबर 16 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में कई जगह आतंकी हमले हुए जिसमें 129 से ज्यादा लोंगों की मौत हुई थी। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

7- 2016 का साल भी यूरोप के लिए बहुत बेहतर नहीं रहा, 22 मार्च 2016 को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स सीरियल बम धमाकों का शिकार हुई। यहां हवाई अड्डों और मेट्रो स्टेशन पर धमाके हुए, जिसमें यूरोप ने 21 लोगों को खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed