{"_id":"596738614f1c1b641a8b49c9","slug":"threw-a-bit-of-food-at-server-mcdonald-s-staff-brutally-beats-the-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना गिरा, तो मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों ने कर दी ग्राहक की धुनाई","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
खाना गिरा, तो मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों ने कर दी ग्राहक की धुनाई
लंदन
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं ग्राहक भगवान का रूप होता है, लेकिन उन्हें क्या कहेंगे जो ग्राहकों पर लात-घूंसे बरसाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला ईस्ट लंदन के कैनिंग टाउन से सामने आया है, जहां विश्व प्रसिद्ध मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों ने एक ग्राहक की जमकर पिटाई की, जिससे ग्राहक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्राहक की गलती इतनी थी कि उसने खाने की चीज़ कर्मचारी के ऊपर गिरा दी थी। इस बात से कर्मचारी विफर गया और उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को जमीन में गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैकडॉनल्ड्स के चार कर्मचारी एक व्यक्ति को बेदर्दी से पीट रहे हैं और वो सिर पकड़कर चीख रहा है। मैकडॉनल्ड्स में मौजूद एक दूसरे ग्राहक ने घटना के बारे में बताया कि एक छोटी सी बात पर कर्मचारियों ने लगभग 36 साल के व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके और लगातार पीटना जारी रखा। इस हमले से पीड़ित को काफी चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र क्रमशः 22, 26, 33, 36 साल है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं मैकडॉनल्ड्स के एक अधिकारी का कहना है कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दो लोगों को निलंबित कर दिया गया है। हम विभागीय जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन