{"_id":"5b72f13d42c79225790b4194","slug":"thirty-two-year-old-bridge-collapses-in-italy-22-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में आंधी-तूफान से 200 मीटर लंबा पुल गिरा, 22 की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इटली में आंधी-तूफान से 200 मीटर लंबा पुल गिरा, 22 की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
इटली में मंगलवार को तेज अंधड़ की वजह से एक पुल गिर गया, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। देश के जिनावो शहर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, अचानक आया अंधड़ इतना तेज था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने ऐसे किसी अंधड़ की भविष्यवाणी भी नहीं की थी। जबकि 200 मीटर के मोरांडी पुल के जर्जर होने की भी पहले से कोई आशंका नहीं थी। जिस वक्त अंधड़ आया तब पुल के ऊपर गाड़ियां चल रही थीं। पुल के अचानक गिरने से कई गाड़ियां उसमें दब गईं। मंगलवार देर रात तक बचाव अभियान जारी था।
विज्ञापन
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह पुल उस हाइवे का हिस्सा है, जो इटली से फ्रांस को जोड़ता है। हालांकि दमकलकर्मियों ने आशंका जताई है कि पुल के नजदीक से गुजर रही एक गैस लाइन में गड़बड़ी भी इस हादसे की जिम्मेदार हो सकती है।
विज्ञापन