{"_id":"f3c00ca6-afc3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"they-tortured-my-son-frightening-says-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उन्होंने मेरे बेटे को भयावह प्रताड़ना दी'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
'उन्होंने मेरे बेटे को भयावह प्रताड़ना दी'
Updated Sun, 28 Apr 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में ड्रग अपराधों के आरोपी एक ब्रितानी नागरिक की मां ने कहा है कि दुबई की पुलिस ने उन पर कथित तौर पर प्रताड़ना की जो बेहद 'खौफनाक' था।
विज्ञापन
ट्रेसी कैमेरन ने बीबीसी को बताया कि उनके बेटे और उनके साथियों को बिजली के झटके देने के साथ ही उनके साथ बर्बर बर्ताव किया गया। वह कहती हैं, “उनकी बेहतरीन छुट्टी का सपना एक भयानक अग्निपरीक्षा में बदल गया।”
विज्ञापन
दुबई के एक न्यायाधीश सोमवार को ग्रांट कैमेरन उनके साथ सुनीत जीराह और कार्ल विलियम्स के मामले की सुनवाई के दौरान फैसला देंगे, हालांकि इन तीनों ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
आरोप
पुलिस ने अगस्त की छुट्टियों में आए इन तीनों शख्स को अवैध ड्रग रखने, लेने और वितरण करने के आरोपों में गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि उन्होंने उनकी कार में सिंथेटिक भांग पाया जो ‘मसाले’ के तौर पर जाना जाता है ।
कैमेरन ने बीबीसी को बताया, “उन्हें उनके होटल के कमरे में ले जाया गया और वहां उनकी जमकर पिटाई की गई। ऐसा लगता है कि तीनों को अलग-अलग कमरे में रखा गया।”
"कार्ल की पतलून निकाल दी गई और उनकी आंख बंद कर उनके जनन अंगो में बिजली के झटके दिए गए। शायद सभी लड़कों के सिर पर बंदूकें भिड़ा दी गई थीं और उन्हें यह कहा कि अब वे जीवित नहीं रह सकते हैं।”
वह कहती है, “ग्रांट को उनके कई अंगों में बिजली के झटके दिए गए और सुनीत को भी सिर के पिछले हिस्से और उनकी पीठ पर झटके दिए गए।”
वह कहती है कि इन तीनों लोगों को अरबी भाषा में लिखे गए एक बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए भी दबाव डाला गया जिसे वे नहीं समझ सकते थे।
उनका कहना है कि उनके बेटे ने फोन पर अपनी इस प्रताड़ना के बारे में बताया।
सामान्य बात
कैमेरन ने बताया कि वकीलों ने कहा है कि उनके बेटे को कम से कम एक आरोप में अपराधी साबित किया जा सकता है और उन्हें 15 साल या इससे ज्यादा समय के लिए जेल की सज़ा हो सकती है।
जनता के कानूनी अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाली संस्था रिप्रीव की केट हाईहैम का कहना है कि दुबई पुलिस द्वारा की गई यह प्रताड़ना अब बेहद आम है।
वह कहती है कि तीनों व्यक्तियों को देखने गए विदेशी कार्यालय के एक कर्मचारी ने भी उनकी चोट से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की है जिसे प्रताड़ना के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए डॉक्टर को भी दिखाया गया है।
ब्रिटेन के विदेशी कार्यालय ने इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है और इस मामले को संयुक्त अरब अमीरात के बड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी उठाया है।
कैमेरन कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति इस मसले को गंभीरता से लेंगे। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के गलत बर्ताव के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।