फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   theremin guinness world record

हाथ भी न लगाया और बन गया रिकॉर्ड

Tue, 23 Jul 2013 08:24 AM IST
Updated Tue, 23 Jul 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
theremin guinness world record

जापान के संगीतकारों ने एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाया है और वो भी अपने वाद्ययंत्र को छुए बिना।

विज्ञापन


ये रिकॉर्ड थेरेमिन वाद्ययंत्र के साथ बनाया गया है जिसे दुनिया के सबसे पुराने इलेक्ट्रोनिक वाद्ययंत्रों में से एक माना जाता है। इसे बजाने के लिए छूने की जरूरत नहीं पड़ती है।

जापान के हामामात्सु शहर में एक कंसर्ट के दौरान 272 लोगों ने एक साथ थेरेमिन बजा कर ये विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इस कंसर्ट का आयोजन मासामी ताकेऊचिया ने कराया जिन्होंने रूस में थेरेमिन बजाना सीखा था। दरअसल रूस में ही 100 साल पहले लियोन थेरेमिन ने इस वाद्ययंत्र का आविष्कार किया था।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हामामात्सु शहर में 272 लोगों ने एक साथ थेरेमिन बजाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

क्या है थेरेमिन
थेरेमिन इस लिए अनूठा वाद्ययंत्र है क्योंकि इसे बजाने के लिए छूने की जरूरत नहीं पड़ती है।

दरअसल इनमें एंटीना लगे होते हैं और इसे बजाने के लिए आपको अपने हाथ उसके इन एंटीना के पास ले जाने पड़ते हैं। इनमें एक लूप एंटीना होता है जिससे उसकी ध्वनि को नियंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप हाथ को इस एंटीना के करीब लाते हैं तो उसकी आवाज़ तेज़ होने लगती है और उसके नज़दीक जाने वाल आवाज हल्की पड़ने लगती है।

थेरेमिन के दायीं तरफ एक ऊर्ध्वाधर एंटीना होता है। इससे वाद्ययंत्र की पिच बदलती है। एंटीना के पास जाने पर पिच बढ़ने लगती है जबकि दूर जाने वो घटती है।

इस यंत्र को बजाने में आपके कान बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। आप जैसा सुनना चाहते हैं, हाथों को वैसे ही गतिशीलता देनी होगी।

सबसे पहले बनाए गए थेरेमिन को 1922 में लिओन थेरेमिन के साथ सोवियत संघ के नेता व्लादिमीर लेनिन ने भी बजाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed