{"_id":"57b711444f1c1b162d6eade0","slug":"the-world-s-most-expensive-mansion-is-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक रही है दुनिया की सबसे महंगी हवेली","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
बिक रही है दुनिया की सबसे महंगी हवेली
एजेंसी/पेरिस
Updated Fri, 19 Aug 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
महंगी हवेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे महंगी हवेली करीब 76 अरब रुपये (86 करोड़ यूरो) में बेच रही है। 10 बेडरूम और ओलंपिक के आकार के स्वीमिंग पूल वाली यह खूबसूरत हवेली फ्रांस के नीस शहर के समीप सेंट-जीन-कैप-फिराट में स्थित है।
विज्ञापन
इसको एक अरब यूरो में बिक्री के लिए लगाया गया था। किसी जमाने में इस हवेली में बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड रहते थे। इसमें हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिलिना जॉली भी अपने पति अभिनेता ब्रैड पिट के साथ ठहर चुकी हैं।
विज्ञापन
इस हवेली में यूरोप का सबसे खूबसूरत गार्डेन है, जो 35 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 15 हजार पेड़-पौधे और 20 ग्रीन हाउस हैं। इस हवेली की मालिकिन शराब ग्रांड मार्नियर के संस्थापक की वंशज सुजान्ने मार्नियर लापोस्टोले हैं।
विज्ञापन